Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने आज तीन वाहन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर , तीनों के कब्जे चोरी के 15 टू व्हीलरों को किया बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच , सेक्टर -56 ने आज तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से चोरी के 13 मोटर साइकिलें व दो स्कूटी बरामद किए हैं। पकडे गए चोरों के नाम सुमित, पंकज व संदीप हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए तीनों आरोपियों से कुल 15 चोरी की वारदातों को सुलझाने का दावा किया हैं।
प्रभारी आनंद कुमार की माने तो उनकी टीम ने आज सुमित व पंकज निवासी गांव सुनहरी, नंगला चांदहट ,जिला पलवल, संदीप सिंह निवासी गांव जलालपुर,जिला अलीगढ ,उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि यह लोग शातिर किस्म के चोर हैं और शहर बल्लभगढ़ में -5, ओल्ड फरीदाबाद – 2, सेक्टर -7 में 5, थाना 55 में -2 व सारन में 1 वारदातों को करना कबूल किया हैं। इन थाना क्षेत्रों में कुल 15 मुकदमें मोटर साइकिलें तथा दो स्कूटी चोरी के दर्ज किए हैं जिसे पुलिस बरामद कर चुकी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : गाड़ियों से रीम सहित पहिया चोरी करने वाला गिरोह सक्रीय ,गांव बुआपुर से वैगनआर कार के तीन पहिए को चुरा ले गए चोर।

Ajit Sinha

पत्नी आगे निकल गई, पीछे चल रहा पति आया ट्रेन की चपेट में, मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध हथियार हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला,बेटा और दामाद सहित 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x