Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी व फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड पर अवैध रूप से बने 6 दुकानों को तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट विभाग के द्वारा आज दोपहर के समय ग्रीन फील्ड कालोनी और फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड पर अवैध रूप से बने करीब आधा दर्जन दुकानों को तोड़ दिया गया । इस कार्रवाई को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंजाम दिया गया। इनमें से 4 दुकानें ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एंव दो ढाबा फरीदाबाद -गुरुग्राम पर हैं।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज ग्रीन फील्ड कालोनी में अवैध रूप से बने 4 दुकानें व फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड स्थित 30 मीटर के वर्जित क्षेत्र में दो ढाबे बनाए गए थे जिसे आज उनकी टीम ने बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि इस दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे और तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, प्रदीप कुमार व बसंत कुमार कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के नेतृत्व ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज राजेश बागड़ी कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को महिला कांग्रेस की महिलाओं जड़ से उखाड़ फैंकने हेतु जनआक्रोश रैली में पहुंचें महिलाएं,शारदा व सुमित्रा।

Ajit Sinha

एल्विस यादव रेव पार्टी केस में फरीदाबाद के एक गांव से नोएडा पुलिस ने दो कोबरा सांप को किया बरामद।

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x