Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक कोठी में रहने वाली महिला को एक अज्ञात महिला को पानी पिलाना पड़ा महंगा, लाखों रूपए के सोना व नगदी लेकर हुई फरार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : शहर में महिलाओं का एक ऐसा गिरोह सक्रीय हैं जोकि सेक्टरों में रहने वाली महिलाओं को धोखे से महिलाएं ही बेहोश करके घर से गहने व नगदी लूट लेते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया हैं। सेक्टर -29 की कोठी में रहने वाली एक 57 वर्षीय महिला को अज्ञात महिला को पानी पिलाना महंगा पड़ा, अज्ञात महिला ने उसे बेहोश कर के लाखों रूपए के गहने व हजारों रूपए नगदी लेकर रफू चक्कर हो गई। इस संबंध में सेक्टर -31 थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 328, 454 व 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

श्रीमती अनिता सिंह ने सेक्टर -31 थाने में दर्ज मुकदमे कहा कि वह सेक्टर -29 के मकान नंबर – 49 में रहती हूँ। वह बीते 22 जून को अपने घर में अकेली मौजूद थी। उस दौरान एक अज्ञात महिला उनके पास आई और पानी पीने की इक्छा जताई। उनका कहना हैं कि वह फ्रीज से पानी का बोतल लाकर उसे पीने के लिए बहार की तरफ दे दी, तो उसने ना जाने उन्हें क्या कर दी और वह बेहोश हो गई और इस दौरान उस महिला ने घर की अलमारी से तक़रीबन 20 -22 तौले सोना व नगद 20000 लेकर फरार हो गई। इसी तरह की एक और घटना इससे पूर्व में भी घटित हुई थी पर वह महिला आज तक नहीं पकड़ी गई हैं। यह शातिर महिलाएं जाएदात्तर महिलाओं को सेक्टरों में अकेली रहने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाती हैं।

Related posts

शुरू हुई नवरात्रों की धूम, प्रथम नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में मां शैलपुत्री की भव्य पूजा,विधायक धनेश अदलखा ने लगाई हाजरी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसी यशपाल यादव ने किया एसएसबी अस्पताल के कॉर्पाेरेट कार्यालय का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,सै.17 ने देश के कई प्रदेशों के 50 जिलों में लूटपाट,हत्याएं,चोरी व छीना झपटी के सैकड़ों वारदातों में 3 गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x