Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेसियों से किया एकजुटता का आह्वान, सुमित गौड़ ने किया उनका स्वागत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने युवा कांग्रेस कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव का उनके कार्यालय पर मुंह मीठा कराते हुए जोरदार स्वागत किया। श्री गौड़ सहित अन्य कांग्रेसियों ने उम्मीद जताई कि श्री यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और मजबूत होगी और 2019 में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अह्म भूमिका निभाएगी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नरेश गोदारा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, वरुण बंसल, भोला ठाकुर आदि मौजूद थे।

उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए केशवचंद यादव ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है और आज हर व्यक्ति पार्टी के साथ जुडऩे के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ और जुमलों से परेशान हर वर्ग अब पुन: कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सकारात्मक एवं युवा सोच के चलते पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है और 2019 में कांग्रेस फिर से केंद्र में विजयी परचम फहराएगी। उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि वह एकजुट होकर कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी लोगों को जागरुक करें। इस मौके पर सुमित गौड़ ने श्री यादव को विश्वास दिलाते हुए कहा कि फरीदाबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और ग्रास रुट पर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए है वहीं भाजपा सरकार से त्रस्त लोगों की आवाज को भी धरने-प्रदर्शनों के माध्यम से बुलंद करके एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे है।

Related posts

ब्रेकिंग:पेयजल स्रोत के आसपास इंडस्ट्री या सीवरेज का दूषित पानी डालने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – संजीव कौशल

Ajit Sinha

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सिखा रहा मुनाफे की खेती

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी.बोस विश्वविद्यालय एक बार फिर बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान ,एनआईआरएफ रैंकिंग में देश में मिला144वां स्थान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x