Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सावित्री पॉलिटेक्निक में हुआ कंप्यूटर एप्लीकेशन(आईटी) पर कार्यशाला का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फार वूमेन में कंप्यूटर एप्लीकेशन (आईटी) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पॉलिटेक्निक के सीएमडी एस.एन. दुग्गल ने छात्राओं को संबोधित करते हुई कहा कि कंप्यूटर एप्लीकेशन/सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) को भारत में सबसे लोकप्रिय करियर माना गया है। आज हमारा देश डिजिटल इंडिया में बदल चुका है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति इस क्षेत्र में एक आशाजनक करियर की शुरूआत कर सकता है। श्री दुग्गल ने कहा कि आज के आधुनिक युग में कंप्यूटर का प्रयोग हर फिल्ड में किया जाता है और कंप्यूटर ने सभी कार्यो को इतना आसान कर दिया है कि घंटो का काम मिंटो में हो जाता है।
किसी भी व्यापार को प्रमोट करने के लिए मार्किटिंग का अपना अलग ही महत्व है। मार्किटिंग में हमें प्रोडक्ट,कीमत और खरीददार से पहले उपभोक्ता की रूचि को ध्यान में रखना चाहिए। यही ट्रेडिशनल मार्किटिंग ने आज डिजिटल मार्किटिंग का रूप ले लिया है। अध्यापिका सुश्री दिव्या ने बताया कि जब हम अपने व्यापार को ऑनलाइन डिजिटल डिवाइस जैसे वेबसाइट ,सोशल मीडिया ,मोबाइल एप्प के थुरु करते है वह डिजिटल मार्किटिंग कहलाता है। उन्होने बताया कि प्रिंट मीडिया से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि कितनो ने और किस उम्र के लोगो ने देखा जबकि इंटरनेट के द्वारा यह पता चलता है की कितनो ने और किस उम्र के लोगो ने देखा।
डिजिटल मार्किटिंग बहुत ही तेजी से तरक्की करने वाले इंडस्ट्रीज में से एक है। इसको हम घर बैठे भी कर सकते है। डिजिटल मार्केटिंग सही समय पर लोगों तक पहुंचने के लिए रेडियो, इंटरनेट, मोबाइलएप्प और डिजिटल के किसी भी रूप का उपयोग करता है। कंप्यूटर का उपयोग शिक्षा, फैशन, सौंदर्य, बुटीक, कला और शिल्प इत्यादि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। इस अवसर पर वंशिका, किरण, नेहा, निशु, डिंपल और संजीवनी आईटी विभाग के छात्रों ने सेमिनार में अपने अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश शाह ने सेमिनार में सभी आईटी विभाग के छात्राओं की सराहना की और मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर पॉलिटेक्निक की अध्यापिका नीलम गुप्ता,मीना ठाकुर,विनीता,रितु पूरी, मंजू कोहली, नीता गोसाई,रीटा शर्मा ने अपने विभाग की छात्राओं को डिजिटल व कंप्यूटर के महत्व को बताया।

Related posts

फरीदाबाद में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर  शिक्षा मंत्री कंवरपाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा, सूरजकुंड मेला हादसे में हुए सभी घायलों से अस्पतालों में जाकर मिले-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नए साल- 2022, “नाइट कर्फ्यू” की पहली रात तीनं लोगों की हत्याओं से शहरभर में फैला सनसनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x