Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश है खेलों की खान : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों की खान है और यहां के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। कृष्ण पाल गुर्जर आज सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सेक्टर- 12 स्थित खेल परिसर में आयोजित पुरुष वर्ग की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने समापन अवसर पर 400 मीटर दौड़ तथा रस्साकसी की फाइनल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ करवाया तथा खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भेट कर सम्मनित किया। उन्होंने पांचवे सांसद खेल महोत्सव के समापन की विधिवत रूप से घोषणा की।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने हॉकी, महिला क्रिकेट, क्रिकेट, मुक्केबाजी, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने न केवल देश के लिए अनेक पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अपनी उपलब्धियों से युवा पीढ़ी को भी खेलों के प्रति प्रेरित किया है।

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में करीब 3,100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि 15 दिन पहले आयोजित लड़कियों की स्पर्धाओं में लगभग 1,500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से दूर-दराज के गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार हो रहा है। यह लगातार पांचवां सांसद खेल महोत्सव है और जिला प्रशासन, खेल अधिकारियों तथा सीएसआर टीम के सहयोग से सकारात्मक माहौल में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि खेल महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर और प्रोत्साहन दिया जाएगा। इनमें से अच्छे एथलीट और खिलाड़ी आगे चलकर देश और दुनिया में अपने लोकसभा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना भी शामिल है। युवाओं का खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तो वे निश्चित रूप से नशे से भी दूर रहेंगे।कृष्ण पाल गुर्जर ने कार्यक्रम के अंत में 100 मीटर, 400, 1500 और 5000 मीटर रेस, लॉन्ग जम्प, जेवलिन थ्रो, शॉट पुट, ट्रिपल जम्प, 100 मीटर वेटरन रेस,  बैडमिंटन महिला एकल, बैडमिंट डबल, बास्केट बाल महिला, सर्कल कब्बडी, कबड्डी नेशनल स्टाइल, तलवारबाजी, खो-खो महिला, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस एकल, कुश्ती, टेबल टेनिस डबल, हॉकी और रस्सकशी की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीया स्थान प्राप्त करने वाली पुरुष खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने सीएसआर प्रायजकों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक सतीश फागना को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि व अन्य अतिथिगण का खेल कैप व बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद,फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, प्रभारी लतिका शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व महापौर एवं पार्षद सुमन बाला, पार्षद मनोज वशिष्ठ, पार्षद संजीव कुमार, पार्षद हरकिशन गिरोटी, पार्षद हरिंदर भड़ाना, पार्षद गायत्री देवी, पार्षद विंदे भड़ाना, पार्षद अनिल नागर, पार्षद रवि भगत, खेल विभाग के उपनिदेशक गौरव सोलंकी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, प्रायोजक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद के केजीएल ग्रीन्स सोसाइटी व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक रेप केस में अरेस्ट 

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व डीएफएससी, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने 2 राशन दुकानों में की छापेमारी, एक पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

2014 की तर्ज पर 2019 में भी देश में बहुमत से बनेगी मोदी सरकार : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x