अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से नोएडा डायबिटिक फोरम द्वारा रविवार को ‘निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला–2026’ का सफल आयोजन किया गया। नवंबर माह को ‘डायबिटीज माह’ के रूप में मनाए जाने के विशेष अवसर पर यह शिविर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, सेक्टर-12, नोएडा में जुनून चैरिटेबल सोसाइटी और नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 1470 लोगों जांच कराई और निःशुल्क परामर्श लिया।

नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी. सी. वैष्णव ने बताया कि संस्था वर्ष 1996 से निरंतर सामुदायिक स्वास्थ्य और जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी “आपका स्वास्थ्य ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है” के संदेश के साथ इस मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, ताकि नागरिक समय रहते संभावित बीमारियों की पहचान कर सकें और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता ने संस्था के ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष में दो बार पहाड़ों में भी चिकित्सा शिविर लगाती है—हाल ही में सितारगंज में आयोजित शिविर में 37 डॉक्टरों सहित 124 सदस्यों की टीम ने लगभग 1,700 गरीब मरीजों का निःशुल्क इलाज किया और सभी को आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। उन्होंने इस सेवा यात्रा में सभी सहयोगियों और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया। नोएडा डायबिटिक फोरम के महासचिव पंकज जिंदल ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले नागरिकों के लिए कई आवश्यक और महंगी मेडिकल जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
• ब्लड शुगर और HbA1c
• फाइब्रोस्कैन (लिवर की जांच)
• बोन मिनरल डेंसिटी (BMD)
• लंग फंक्शन टेस्ट (PFT)
• न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग
• ईसीजी (ECG)
• लिपिड प्रोफाइल और यूरिक एसिड
इस विशाल स्वास्थ्य मेले में दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के 35 अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। इनमें यथार्थ, मेदांता, फेलिक्स, कैलाश, मेट्रो, नियो, सुमित्रा, मानस, मैक्स, आई केयर आई हॉस्पिटल, विनायक, इंडोगल्फ, एनएमएच (NMH) और प्रकाश अस्पताल के चिकित्सक शामिल रहे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

