Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

बेटी के दाखिले का सत्यापन करने की एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाला ईएसआईसी इंस्पेक्टर 30 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ईएसआईसी, औद्योगिक क्षेत्र, हिसार में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता के स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी के दाखिले का सत्यापन करने की एवज में कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 10 हजार रुपये आरोपित पहले ही ले चुका था, जबकि शेष 30 हजार रुपये लेते हुए उसे एसवी एवं एसीबी की टीम ने काबू कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि ईएसआईसी, औद्योगिक क्षेत्र, हिसार में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार उससे उसके स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी के दाखिले का सत्यापन करने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। आरोपित पहले ही 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी हिसार की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित इंस्पेक्टर आनंद कुमार को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की शेष रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में थाना एसवी एवं एसीबी हिसार में एफआईआर नंबर 47, दिनांक 17 नवंबर 2026, धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एसवी एवं एसीबी हिसार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में सीताराम, जिला कृषि अधिकारी (डीएओ), हिसार मौजूद रहे। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना ने पीएम मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक, व्यवस्थाओं की करी समीक्षा

Ajit Sinha

ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले युवक से मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

सब्जी की ठेली से बाइक टकराने पर लड़कों ने नबालिक लड़के लाठी-डंडों से जमकर पीटा, अस्पताल में हुई मौत, दो अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x