Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

धूल नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने पर फरीदाबाद में दो निर्माण साइटें बंद, आठ अवैध उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिले में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज फरीदाबाद के सेक्टर-24 और नहर पार क्षेत्र में निर्माण कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण के निर्धारित उपायों एवं संबंधित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो निर्माण साइटों को बंद कर दिया गया।

इसकेअतिरिक्त , सरूरपुर और नेकपुर क्षेत्र में आठ अवैध उद्योगों की पहचान की गई है। इन उद्योगों को बंद करने की कार्रवाई के लिए संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के जिला प्रशासन वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा है। निर्माण स्थलों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों तथा डस्ट पोर्टल से संबंधित नियमों की पालना अनिवार्य की गई है। निर्माण कार्यों के दौरान धूल के फैलाव को रोकने के लिए निर्धारित नियंत्रण उपाय अपनाना जरूरी है।

डीसी आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों की अवहेलना करने वाले संस्थानों एवं संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी करने तथा प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन एवं निर्माण एजेंसियों से अपील की है कि वे प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करें और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में अपना सहयोग दें। स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रदूषण नियंत्रण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

Related posts

कुत्तों की लड़ाई पर…मालिकों के बीच हुई हाथापाई, शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही है जांच

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने स्मार्ट सिटी में रोड वैक्यूम स्वीपर मशीनों से सफाई का किया शुभारंभ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x