Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एसीबी की कार्रवाई: ट्रांसफार्मर बदलने के बदले 4 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली निगम का जेई गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/करनाल: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) द्वारा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसीबी ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के जुण्डला कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) हरदीप सिंह को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी कृषि भूमि पर लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शिकायतकर्ता ने इसे बदलवाने के लिए एसडीई ऑपरेशन, यूएचबीवीएन, जुण्डला कार्यालय में पहले ही लिखित आवेदन दिया हुआ था। आरोप है कि उक्त कार्यालय में तैनात जेई हरदीप सिंह ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के आधार पर एसीबी यूनिट करनाल की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी हरदीप सिंह को एसडीई ऑपरेशन, यूएचबीवीएन, जुण्डला कार्यालय में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदीप सिंह पुत्र श्री चंद्रभान,निवासी हरिपुरा,सेक्टर-19, कैथल के रूप में हुई है। आरोपी एसडीई ऑपरेशन,यूएचबीवीएन, जुण्डला में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। इस संबंध में थाना SV&ACB करनाल में एफआईआर संख्या 31, दिनांक 6 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7A के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 6 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सरकारी तंत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है। ब्यूरो आमजन से अपील करता है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज कराएं। इस ऐप के जरिए नागरिक अपनी शिकायत के साथ फोटो, वीडियो, ऑडियो या पीडीएफ दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064, 1800-180-2022 तथा व्हाट्सऐप नंबर 94178-91064 पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं।

Related posts

दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 10 करोड़ के नशीला पदार्थ सहित दो लोगों किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

पलवल से अच्छी खबर: पिछले तीन दिन में कोरोना का नहीं आया एक भी केस, 59000 से ज्यादा लोगों की स्कैनिंग व स्क्रीनिंग: डा. ब्रह्मदीप 

Ajit Sinha

दिल्‍ली हिंसा का बड़ा चेहरा शाहरुख़ को क्राइम ब्रांच ने शामली से गिरफ्तार किया, जानें गोली चलाने से लेकर पकड़े जाने तक की पूरी कहानी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x