Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

13 अवैध पिस्टल और 27 मैगजीन सहित 4 हथियार तस्कर अपराध शाखा , सेक्टर -40 , गुरुग्राम की टीम ने किया गिरफ्तार-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की टीम ने आज सोमवार को मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर गुरुग्राम सहित दिल्ली -एनसीआर में सप्लाई करने वाले 4 आरोपितों को गिरफ्तार किए है जिनके पास से पुलिस टीम ने अब तक 13 अवैध पिस्टल और 27 मैगजीन बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम दीपक , राहुल , दुर्गेश और नरेंद्र है। आरोपित पिछले करीब 4 वर्षों से अवैध हथियार सप्लाई के धंधे में संलिप्त, प्रति हथियार सप्लाई करने के बदले 7 हजार रुपए कमीशन मिलता था। ये सनसनीखेज खुलासा एसीपी क्राइम, इंद्रवीर ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है। 
एसीपी क्राइम, इंद्रवीर ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि  अपराध शाखा , सेक्टर-40 , गुरुग्राम के इंचार्ज  ललित के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अंकित ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की एक और महत्वपूर्ण कड़ी तक पहुंचते हुए मध्य-प्रदेश से गुरुग्राम में हथियारों की खेप सप्लाई करने आए 2 आरोपितों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपितों  के कब्जे से 08 देशी पिस्टल एवं 16 मैगजीन बरामद की हैं।

उनका कहना है कि  दिनांक 29.10.2026 को अपराध शाखा सेक्टर -40 , गुरुग्राम के इंचार्ज  ललित कुमार की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सेक्टर-112 बजघेड़ा, गुरुग्राम से दीपक एवं राहुल नामक 2 आरोपितों को अवैध हथियारों सहित काबू  करके उनके कब्जा से 5 अवैध पिस्टल,11 मैगजीन एवं एक कार बरामद की गई थी तथा आरोपितों के खिलाफ दिनांक 29.10.2026 को शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत  थाना बजघेड़ा में मुकदमा अंकित करके आरोपितों  को  गिरफ्तार किया गया था।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों को दिनांक 30.10.2026 को न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों से की गई पुलिस पूछताछ एवं अनुसंधान के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिनके आधार पर अपराध शाखा सेक्टर- 40, गुरुग्राम की टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.11.2026 को सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक से 2 आरोपितों  को 8 पिस्टल एवं 16 मैगजीन सहित काबू किया गया। आरोपितों के कब्जा से अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम दुर्गेश पुत्र रामचंद्र, निवासी गांव बामनाला , भील मोहल्ला, बजरंग मंदिर के नजदीक, तहसील एवं थाना भीकनगांव, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश व नरेंद्र उर्फ नरेन पुत्र कालिया उर्फ कालू, निवासी गांव बामनाला, भील मोहल्ला, बजरंग मंदिर के नजदीक, तहसील एवं थाना भीकनगांव, जिला खरगोन , मध्य प्रदेश हैं। पुलिस पूछताछ एवं अब तक के अनुसंधान में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित दुर्गेश एवं नरेंद्र मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में अवैध पिस्टल तैयार करने वाले व्यक्ति के लिए काम करते थे। दोनों आरोपित  अवैध हथियार बनाने वाले के संपर्क में रहकर अवैध हथियारों की खरीद, परिवहन एवं आगे सप्लाई करने का काम करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपितों ने इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल को 5 अवैध पिस्टल तथा 11 मैगजीन अवैध रूप से धनराशि लेकर सप्लाई की थीं। इसके बाद आरोपित  पुनः मध्य प्रदेश से 8 अवैध देशी पिस्टल एवं 16 मैगजीन लेकर गुरुग्राम पहुंचे थे, जिन्हें आगे दिल्ली-NCR क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस टीम ने हथियारों की उक्त खेप आरोपितों  द्वारा सप्लाई किए जाने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।उनका कहना है कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ये मध्य प्रदेश से बस के माध्यम से हथियार लेकर गुरुग्राम आते थे तथा दिल्ली-NCR क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। आरोपित  पिछले करीब 04 वर्षों से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे। हथियारों की सप्लाई करने के बदले इन्हें प्रति हथियार 07 हजार  कमीशन मिलता था। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान अब तक कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल के कब्जे से 5 पिस्टल एवं 11 मैगजीन तथा अब गिरफ्तार दुर्गेश एवं नरेंद्र के कब्जे से 8 पिस्टल एवं 16 मैगजीन बरामद की गई हैं। इस प्रकार इस मामले में अब तक कुल 13 अवैध पिस्टल एवं 27 मैगजीन बरामद की जा चुकी हैं।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के दौरान इनके मुख्य हथियार सप्लायर, मध्य-प्रदेश में अवैध हथियार तैयार करने वाले संभावित निर्माण केंद्र, हथियारों के वास्तविक स्रोत तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related posts

एक छात्र की चाकुओं से गोद कर हत्या,परिजनों का पुलिस और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा, देखिए वीडियो ।

Ajit Sinha

नौकरी का झांसा देकर एक महिला से ओयो होटल में बलात्कार करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

हरियाणा: पलवल पुलिस ने 50,000 का इनामी व वांटेड अपराधी को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x