Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद/पलवल: रजिस्ट्री के दस्तावेज राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के बदले रिश्वत लेते निजी सहायक गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/पलवल: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पलवल में कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी के निजी सहायक यादराम को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के रजिस्ट्री दस्तावेजों को राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के एवज में हल्का पटवारी प्रवेश की ओर से रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में संबंधित हल्का पटवारी प्रवेश फरार है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी रजिस्ट्री के दस्तावेज राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के एवज में हल्का पटवारी प्रवेश का निजी सहायक यादराम उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के अनुसार, आरोपी यादराम पहले भी शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद उसने हल्का पटवारी प्रवेश की ओर से 3,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की।

शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी पलवल की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निजी सहायक यादराम को शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में हल्का पटवारी प्रवेश की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरोपी हल्का पटवारी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित गवाहों की उपस्थिति में की गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 24, दिनांक 16 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7ए के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related posts

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में 40 से ज्यादा शराब तस्करों को अरेस्ट कर 20 लाख से की अवैध शराब बरामद।

Ajit Sinha

किसानों को 20 बीएचपी तक के ट्यूबवैलों के लिए बिजली कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया है: बिजली मंत्री रंजीत सिंह 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गुजरात व हिमाचल हुई भाजपा की जीत पर वरिष्ठ नेता राजेश नागर के निवास पर ढोल नगाडों और मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x