Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

बदमाशों और क्राइम ब्रांच के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपित घायल.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बीती रात एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते रोकने में सफलता मिली। पंचकूला पुलिस अब अपराध होने के बाद आरोपियों तक पहुंचने के साथ-साथ समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए भी मुस्तैदी से काम कर रही है। इसी कड़ी में सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे नाकाबंदी के दौरान पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आरोपित घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काले रंग की बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के आसपास अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत नाकाबंदी की। इसी दौरान स्टेडियम के पीछे नाके के पास काले रंग की बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखा ई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपितों ने बाइक वापस मोड़ कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने बताया कि आरोपितों की तरफ से चार राउंड फायर किए गए,जिसके जवाब में पुलिस टीम ने पांच राउंड फायर किए। आरोपितों की फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस जवान की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एक गोली सरकारी वाहन पर लगी। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपित  घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायल आरोपितों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह, निवासी अमृतसर, के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 23 वर्ष है। पुलिस के अनुसार, आरोपित अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपितों  के कब्जे से एक जिगाना पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना सेक्टर-20, पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपित  ट्राई सिटी में किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह जांच का विषय है। पंचकूला पुलिस फिलहाल आरोपितों के किसी आपराधिक नेटवर्क या गैंग से जुड़े होने की पुष्टि नहीं करती। मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि दोनों आरोपित  फिलहाल उपचाराधीन हैं। उनकी सेहत सामान्य होने के बाद  आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पंचकूला में किसी भी आपराधिक गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस की टीमें फील्ड में पूरी तरह सतर्क हैं और अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हमारी टीम की इसी सक्रियता के चलते संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते रोकने में सफलता मिली है।

Related posts

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा आरोपित ज्योति, पंजीकरण लिपिक, तहसील जीन्द को रिश्वत मामले में सुनाई 4 साल की सजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना सेक्टर- 17 एरिया में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई शुरू की।

Ajit Sinha

अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन किए बरामद और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x