Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जमानत दिलवाने की एवज में 7,000 रुपये की रिश्वत लेता सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सिरसा के कालांवाली थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक (एसआई) को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित पुलिस अधिकारी का नाम भाल सिंह है। आरोपित पुलिस अधिकारी कालांवाली पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में अरेस्ट किए गए शिकायतकर्ता के दोस्त को जमानत दिलाने के एवज में 15000 रुपये की मांग कर रहा था।

कालांवाली के गांव दादू निवासी गुरविन्द्र सिंह की शिकायत पर कालांवाली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को अरेस्ट किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी में दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि कालांवाली थाने में पहले से दर्ज एक मामले में आरोपित पुलिस अधिकारी जमानत दिलवाने के एवज में 15000 रुपये मांग रहा है। आरोपित 8000 रुपये पहले ले चुका था। शिकायत मिलने उपरांत तथ्यों की जांच के बाद एसीबी की एक टीम गठित की गई जिसने जाल बिछाया और आरोपित सब-इंस्पेक्टर को 7000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts

यस बैंक के अधिकारी धीरज अहलावत हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने का भरोसा खाप प्रतिनिधियों को सीएम ने दिया

Ajit Sinha

जीएसटी सुपरिटेंडेंट भारत मीणा 2.50 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, टीम बीते 7 दिनों से पीछे लगी हुई थी।

Ajit Sinha

लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले फर्जी फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, लाखो का सामान बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x