अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली के लाल किला से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग के विकराल गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि समय रहते बस में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुआ, जहाँ BSS कूल कूल जमना ट्रैवलर्स की बस लाल किला,दिल्ली से सवारियों को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में अचानक बस में आग की तेज लपटें उठने लगीं। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अभय कुमार मिश्र के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और तत्परता दिखाते हुए सभी 32 यात्रियों को सकुशल नीचे उतारा गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्राथमिक तौर पर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

