Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नशा करने से मना किया तो सिलबट्टा से सिर में चोट मार कर मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी, 2 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एक मंदिर की बुजुर्ग पुजारी की लूट के विरोध करने पर सिलबट्टा और पत्थर मार हत्या करने के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच, फरीदाबाद ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं। आरोपितों ने लगभग 3 हफ्ते पूर्व में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। शुरुआती दौर में यह ब्लाइंड मर्डर था। और यह वारदात सेक्टर -30 , फरीदाबाद स्थित गुरुग्राम नहर के किनारे स्थित मंदिर में अंजाम दिया गया था। ये खुलासा आज सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसीपी क्राइम -1 अमन यादव ने किए है।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30/31 अगस्त 2026 की रात सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर के साथ सुनसान जगह पर बने मंदिर के पास पुजारी ओमप्रकाश (65) की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा के लड़के अशोक कुमार, निवासी अहीर वाड़ा ओल्ड फरीदाबाद, की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया, क्राइम ब्रांच, डीएलएफ, फरीदाबाद की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही थी।एसीपी क्राइम ने बताया कि दोनों आरोपित आपस में दोस्त हैं, एक ही कॉलोनी में रहते हैं और नशा करने के आदी हैं। पूछताछ में सामने आया कि 30 अगस्त की रात को वे अपने दो अन्य साथियों के साथ सेक्टर-30 बाईपास रोड कट के पास नहर किनारे मंदिर के पास नशा कर रहे थे। इसी दौरान पुजारी वहां पहुंचा और उन्हें नशा करने से मना करते हुए वहां से जाने को कहा गया। इसी को लेकर आरोपितों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।चारों आरोपित पुजारी के पीछे मंदिर के पास पहुंचे, उसके साथ मारपीट की और पत्थर के सिल-बट्टा से पुजारी के सिर में चोट मारी, जिससे पुजारी की मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपित पुजारी का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आसिफ उर्फ टीटी (20), निवासी गांव हुसैनी, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश, हाल किसान मजदूर कॉलोनी, बाईपास रोड, फरीदाबाद तथा आशिफ उर्फ कालिया (34), निवासी गांव बामनी, थाना जुरहेड़ा, जिला भरतपुर, राजस्थान, हाल किसान मजदूर कॉलोनी, बाईपास रोड, फरीदाबाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपित ऑटो चलाने का काम करते हैं। नशा करने की आदी हैं। आसिफ उर्फ टीटी के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट और चोरी सहित तीन मामले दर्ज हैं। घटना में दो अन्य आरोपित भी संलिप्त हैं, जिनकी पहचान की कर ली गई है, उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

प्रेम में बाधक बन रहे पिता को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी-अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम: यादव समाज को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने पर पुलिस ने जाट नेता हवा सिंह सांगवान किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पराग शर्मा ने पलवल में धरने पर बैठे किसानों की आवाज की बुंलद  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x