Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में गणपति प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन, श्रद्धालुओं ने दी भावपूर्ण विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में स्थापित की गई भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का आज शुक्रवार को विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच धूम धाम से विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल रही। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन आरती के साथ हुई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की।

इसके बाद विशेष धार्मिक रिचुअल और पूजा-अर्चना के साथ गणपति जी को विसर्जन के लिए विदाई दी गई श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गणपति प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विदा किया। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु गणपति बप्पा के भजनों और जयकारों पर झूमते नजर आए। माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। गणपति उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की और अब विसर्जन के माध्यम से भगवान गणेश से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की गई है। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि गणपति विसर्जन भले ही विदाई का अवसर है, लेकिन यह विदाई अगले वर्ष भगवान  सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री  गणेश के पुनः आगमन की उम्मीद और विश्वास के साथ की जाती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप सेललित गुप्ता, विमल पुरी, नेतराम गांधी, प्रीतम बलजीत अनिल ग्रोवर, तथा विनोद पांडे भी उपस्थित थे.

Related posts

फरीदाबाद :केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने झण्डी दिखा कर इस सामूहिक दौड़ को रवाना किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी गई 1 करोड़ रुपये की सहायता

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,85 -65 की संयुक्त टीम व रंजीत भाटी गैंग के 4 बदमाशों के बीच मुठभेड़ , पुलिस ने चारों बदमाशों को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x