Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

स्कार्पियो गाड़ी पर जान से मारने की नियत ताबड़तोड़ फायरिंग करने के एक मामले में 2 आरोपितों को क्राइम यूनिट सोनीपत ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को एक गत 21 सितंबर -2026 को जमीनी विवाद के चलते जान से मारने की नियत से गाड़ी पर ताबड़ तोड़ फायरिंग करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम विनोद निवासी गांव खेड़ी दमकन, जिला सोनीपत व प्रदीप, निवासी गांव रभड़ा , जिला सोनीपत है। ये फायरिंग उस किया गया जब शिकायतकर्ता रविन्द निवासी गांव बड़ौता , तहसील गोहाना , जिला सोनपत अपने रिश्तेदार के साथ सफ़ेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर गोहाना कोर्ट परिसर से अपने गांव बड़ौता की ओर जा रहे थे।

एसीपी क्राइम राजपाल सिंह ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि  गत 21 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता रविंद्र, निवासी गांव बड़ौता, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत अपने रिश्तेदारों के साथ सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गोहाना कोर्ट परिसर से अपने गांव बड़ौता की ओर जा रहा था। उनका कहना है कि जब वे गांव नगर स्थित शिव मंदिर के पास सोनीपत रोड पर पहुंचे तो गली की तरफ से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को उनकी गाड़ी के आगे अड़ाकर रास्ता रोक दिया गया। आरोप है कि उक्त गाड़ी से विनोद पुत्र सतबीर, निवासी गांव खेड़ी दमकन तथा एक अन्य व्यक्ति हथियार लेकर नीचे उतरे और शिकायतकर्ता पक्ष की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से एक काली थार तथा एक सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी भी मौके पर पहुंची। शिकायत के अनुसार, इन वाहनों से भी कई युवक नीचे उतरे, जिनमें कुछ के पास हथियार तथा अन्य के हाथों में लाठी-डंडे एवं लोहे की पाइप थीं। आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता पक्ष की गाड़ी पर फायरिंग करने के साथ-साथ लाठी-डंडों व लोहे की पाइप से हमला करने का प्रयास किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता पक्ष ने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी को पीछे किया और वहां से निकलकर नई कोर्ट की तरफ चले गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारी पुलिस टीम सहित तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके के हालात एवं उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित किया गया तथा प्रत्यक्षदर्शियों एवं संबंधित व्यक्तियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। शिकायतकर्ता रविन्द्र द्वारा दी गई लिखित शिकायत एवं प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा BNS की धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत थाना शहर गोहाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
 मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:- 
1. विनोद पुत्र सतबीर, निवासी गांव खेड़ी दमकन, जिला सोनीपत।
2. प्रदीप पुत्र रोहताश, निवासी गाँव रभड़ा, जिला सोनीपत। 
पुलिस जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार विनोद को 5 दिन तथा प्रदीप को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से घटना में शामिल अन्य आरोपितों, वारदात में प्रयुक्त हथियारों एवं वाहनों तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा गहनता से जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सहेली के मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, एक फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x