Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नशा तस्कर के अवैध मकानों पर चला पुलिस प्रशासन का बुलडोजर, किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार की नशे और अपराध के खिलाफ प्रभावी नीति के तहत कैथल के गांव तितरम में नशा तस्करी के मामलों में आरोपित अनिल के अवैध रूप से निर्मित मकान को पुलिस प्रशासन ने अर्थमूवर मशीन की मदद  से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आरोपित के विरुद्ध जिला कैथल में नशा तस्करी से संबंधित करीब 8 मामले दर्ज हैं। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने प्रदेशभर में अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ उनके नेटवर्क पर भी प्रभावी प्रहार किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई को केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रखते हुए तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीजीपी के निर्देशों के अनुरूप हरियाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कानून के दायरे में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा पुलिस अपराध तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रखेंगे। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अपराध एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा गांव तितरम में आरोपी के मकान के निर्माण की जांच की गई। जांच में निर्माण बिना वैध अनुमति के किया जाना पाया गया। प्रशासन द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित अवधि में स्वयं निर्माण नहीं हटाए जाने पर जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से जेसीबी की सहायता से उक्त निर्माण को ध्वस्त कर दिया । जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास किसी व्यक्ति द्वारा नशे की तस्करी, बिक्री या आपूर्ति की जा रही है अथवा किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस के साथ मिलकर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

Related posts

31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वाले नागरिकों को टैक्स में मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट – डॉ. कमल गुप्ता

Ajit Sinha

एक लड़की ने 8 लड़कों के खिलाफ झूठे रेप के मुकदमे दर्ज करवा मोटी ऐठनें, 4 केस कैंसिल, 2 केस कोर्ट में हैं, 2 केस की जांच जारी हैं-अरेस्ट ।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 204 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x