Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

सीएम फ्लाइंग,फरीदाबाद ने मिलावटी पनीर बनाने वाली वर्कशॉप में की छापेमारी, 500 किलो ग्राम पनीर और 100 किलोग्राम दूध को किया नष्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद, स्वास्थ्य विभाग और थाना बहिन, जिला पलवल की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार को मिलावटी पनीर बनाने वाले एक वर्कशॉप में छापेमारी की कार्रवाई की, छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम को लगभग 500 किलों ग्राम मिलावटी पनीर और 100 किलोग्राम दूध मिले है,जिसके नमूने लेने के बाद, 500 किलोग्राम पनीर और 100 किलोग्राम दूध को अर्थमूवर मशीन की सहायता से गड्ढे खोदवा कर, उसमें दबा कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। लिए गए नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। आगामी कार्यवाही जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाएगा।  

खबर के अनुसार आज गुरुवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव खाईका, थाना बहीन, जिला पलवल में स्थित एक डेयरी में दूध से पनीर तैयार करने के दौरान मिलावटी/अन्य पदार्थ का प्रयोग किया जा रहा है।  इस सूचना के आधार पर विवेक चौधरी डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा ईश्वर कुमार, एफएसओ, पलवल व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित करके गांव खाईका स्थित तालीम डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। इस डेयरी के मालिक तालीम निवासी गांव खाईका, जिला पलवल हैं।मौका निरीक्षण के दौरान डेयरी में पनीर तैयार किया जा रहा था तथा करीब 500 किलोग्राम तैयार शुदा पनीर पाया गया। डेयरी संचालक से वैध लाइसेंस पेश करने बारे जिसके द्वारा मौके पर डेयरी का FSSAI रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया जो वैध पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर उपलब्ध दूध का एक सैम्पल तथा तैयार शुदा पनीर का एक सैम्पल लिया गया। जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जायेगा। परीक्षण उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मौके पर साफ सफाई अच्छी नही पाई जाने पर व लगभग 500 किलोग्राम तैयार शुदा पनीर खाने योग्य नहीं पाए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारी की देखरेख में अर्थमूवर मशीन की सहायता से गड्ढा खुदवाकर उक्त पनीर व दूध को मौके पर ही नष्ट करवाते हुए गड्ढे में दबा दिया गया।

Related posts

आईएमए गुड़गांव ने स्टेट स्पोर्ट्स मीट में किया शानदार प्रदर्शन,जीते 12 मेडल

Ajit Sinha

हरियाणा: स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई  है।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x