Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में रविवार को आए तेज आंधी -बारिश के कारण एक्सिस बैंक की बिल्डिंग के शीशे टूटे, दीवार और कई पेड़ गिरे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में भी रविवार को आए तेज आंधी -बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने और एक्सिस बैंक की बिल्डिंग के शीशे की टूटने की खबर हैं। इसके बाद स्थानीय निवासियों के द्वारा बनाए गए एक पार्क के भी एक दीवार गिरने की खबर हैं।
रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि तेज आंधी -बारिश के कारण रविवार को एक एक्सिस बैंक की बिल्डिंग के ऊपर लगे शीशे भी टूट कर निचे गिर पड़ा हैं, उनका कहना हैं कि इसके अलावा स्थानीय निवासियों ने ध्रुव पार्क को अपने खर्चों पर बेहतरीन बनाया था। आंधी – बारिश में उस पार्क की भी दीवार गिर गई। इसके बाद ग्रीन फील्ड कालोनी में जगह -जगह बड़े -बड़े पेड़ टूट कर सड़कों पर गिर गई जिसके कारण से कई जगहों पर यातायात थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहा। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि रात के तक़रीबन साढ़े 12 बजे बिजली विभाग के द्वारा बिजली सुचारु रूप से चालू कर दी गई थी।



Related posts

सीएम मनोहर लाल का भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने केक काट कर जन्म दिन मनाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में जानलेवा प्रदूषण फैला रहा है अवैध मिक्सर प्लांट, सो रहा है प्रदूषण विभाग: पाराशर

Ajit Sinha

हुक्का बार में ग्राहकों को बढ़ाने के लिए फरीदाबाद पुलिस को 135000 रूपए की मंथली देने का वीडियो वायरल किया था, अरेस्ट   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x