अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के स्कूलों का सर्वे करवाकर 150 ऐसे स्कूलों को चिन्हित किया है जिनके भवनों का निर्माण दोबारा से करवाया जाएगा। इन भवनों का जल्द निर्माण करवाए जाने के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। अच्छे भवनों में बेहतर शिक्षा प्राप्त करके हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही जिन परिवारों के मकानों की छत कच्ची है, उन्हें पक्का करने के लिए 80 हजार रुपए पात्र परिवार को दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही पोर्टल पर आवेदन मांगे जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने गांव बीड खैरी में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए और लाइब्रेरी में पुस्तकों के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इसी तरह गांव अंटहेडी में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए 50 लाख रुपए की राशि और श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की है। गांव बरगट जाटान और गांव बरगट थलीपुर को 21-21 लाख रुपए गांव के विकास कार्यों, 2-2 लाख रुपए लाइब्रेरी की पुस्तकों के लिए और 11 लाख रुपए शिव मंदिर के लंगर हॉल के लिए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को सम्बन्धित विभाग के पास भेजकर पूरा करवाया जाएगा।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश के नागरिकों को बिजली के दर्शन भी कई कई दिनों में होते थे। लेकिन प्रदेश सरकार ने प्रत्येक गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाने का काम किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 1.80 लाख आय वाले परिवारों को 2 किलो वाट का सोलर पैनल मुफ्त में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे नागरिकों के घरों का बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावी वायदे को पूरा करते हुए किडनी के मरीजों का डायलिसिस फ्री में करवाया जा रहा है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

