Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टॉप-20 छात्रों ने भरी आसमान में उड़ान, आयुक्त पुलिस, दिल्ली से की मुलाकात.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर कैलाश नगर राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय के टॉप -20 मेधावी छात्रों के लिए गुरुवार का दिन यादगार बन गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले इन छात्रों ने पहली बार हवाई जहाज में बैठकर दिल्ली से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। उड़ान भरने से पहले छात्रों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अनुराग कुमार, आयुक्त पुलिस, दिल्ली से मुलाकात की। आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

बच्चों से बातचीत के दौरान अनुराग कुमार, आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने दोस्ताना अंदाज में उनसे पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की। उन्होंने छात्रों को जीवन में लगातार मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बातचीत के दौरान उन्होंने लखनऊ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी बच्चों को सुनाए। पहली बार हवाई सफर पर जा रहे छात्रों को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन के दम पर वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।समाज सेवी संस्था अधिकार मंच (रजि.) और कैलाश नगर स्कूल के पूर्व छात्रों की मदद से इन टॉप-20 छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पहली बार हवाई यात्रा का अवसर मिला है। इनमें कई छात्र बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। सीमित संसाधनों और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इन छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है ।

Related posts

यमुना विहार एसटीपी की क्षमता बढ़ाने से पूर्वी दिल्ली में रह रही 6 लाख आबादी को मिलेगा लाभ।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल का तत्काल एक्शन, दस दिन में कंपोस्ट प्लांट से आ रही बदबू खत्म करें अन्यथा बंद होगा प्लांट

Ajit Sinha

23 वर्षीय लड़के की बदले की भावना से सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 4 नाबालिग लड़के चढ़े पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x