Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

सीएम अरविंद केजरीवाल का तत्काल एक्शन, दस दिन में कंपोस्ट प्लांट से आ रही बदबू खत्म करें अन्यथा बंद होगा प्लांट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और एनडीएमसी अधिकारियों को उसके तत्काल निवारण के आदेश दिए। साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने गोल मार्केट के सेक्टर-4 में स्थापित एनडीएमसी के कंपोस्ट प्लांट का दौरा भी किया। यहां लोगों ने शिकायत की कि प्लांट से बदबू आती है और मच्छर व मक्खियों से वे परेशान हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्थानीय लोगों से इस समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की इस समस्या के निवारण के लिए एनडीएमसी के अधिकारियों को 10 दिन का समय दिया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि यदि 20 अगस्त तक समस्या खत्म नहीं होती है, तो इस प्लांट को बंद कर देंगे।
अपने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज अपने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के गोल मार्केट इलाके का दौरा किया। क्षेत्रवासियों की समस्याओं पर अफसरों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए।’’दरअसल, एनडीएमसी ने करीब एक साल पहले भारती पब्लिक स्कूल के पीछे नर्सरी में कंपोस्ट प्लांट लगाया है। इस प्लांट में कीचन के गीले कूड़े को लाया जाता है और उससे कंपोस्ट खाद बनाई जाती है, जो बाद में पौधों में देने के काम आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्लांट की बदबू से गोल मार्केट स्थित सेक्टर-4 के ब्लाॅक संख्या 39 से 69 के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। जब भी हवा चलती है, तो उनके घर के अंदर तक बदबू आती है। साथ ही इस प्लांट की वजह से मक्खियां और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस प्लांट से बदबू दूर करने या हटाने के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने अपनी समस्या रखी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थानीय लोगों की समस्या को तत्काल गंभीरता से लिया और एनडीएमसी के अधिकारियों को प्लांट से बदबू दूर करने के लिए 20 अगस्त तक का समय दिया है। अन्यथा प्लांट को बंद किया जाएगा।

गोल मार्केट के सेक्टर-4 में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक पार्क में औषधीय पौधा लगाया और उस क्षेत्र की सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आरडब्ल्यूए ने पेयजल की कमी, बिजली कटौती और पेड़ों की छटाई नहीं होने की समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने तीनों समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया है। दौरा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एनडीएमसी के अधिकारियों ने 10 दिन (20 अगस्त तक) का समय मांगा है। अधिकारी 20 अगस्त तक जो भी कदम उठाएंगे, उससे अगर बदबू का आना बंद हो जाती है, तो ठीक है, अन्यथा इस प्लांट को बंद कराएंगे। स्थानीय निवासियों के साथ यहां पर घूमा हूं। स्थानीय लोगों ने सफाई समेत कई अन्य समस्याएं बताई है। मैने इसे ठीक करने के लिए एनडीएमसी के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। 

Related posts

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जनादेश के साथ विश्वासघात नहीं होने देगी- जयराम रमेश

Ajit Sinha

हम न डरेंगे, न झुकेंगे, न दबेंगे, राहुल गांधी, कांग्रेस देश के लिए लड़ेंगे- रणदीप सिंह सुरजेवाला।

Ajit Sinha

पत‍ि ने काटा रेलवे ट्रैक, लिखा-पत्नी को ले जाओ, 50 करोड़ दे जाओ, वरना मचेगी तबाही

Ajit Sinha
//whazunsa.net/4/2220576
error: Content is protected !!