Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसआरएस पर्ल सोसायटी, अशोका एन्क्लेव -3 और गांव जसाना में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की तोड़फोड़ की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की 2 अलग -अलग टीमों ने आज मंगलवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस पर्ल, सेक्टर -87, अशोका एन्क्लेव पार्ट-3 और गांव जसाना, फरीदाबाद स्थित एक अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। ये तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया है। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी धड़ल्ले से जारी रहेगी। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनी और एक्स्ट्रा कवरेज जैसे निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर -87, फरीदाबाद स्थित एसआरएस पर्ल सोसायटी में अवैध कब्जे को हटाया गया है, इसके अतिरिक्त अशोका एन्क्लेव पार्ट -3 फरीदाबाद में अलग – अलग बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज करके लेट्रिन -बाथरूम अवैध रूप से बनाई गई थी, को एक बुलडोजर की सहायता से बुरी तरह से तोड़ दी गई है। इसके अलावा गांव जसाना ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग 4 एकड़ भूमि पर एक कॉलोनी अवैध रुप से विकसित की जा रही थी, जिसमें 2 मकान और 2 डीपीसी बने हुए, को उपरोक्त टीम ने बुलडोजर की सहायता से तोड़ दी। ये सभी तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है।

Related posts

हरियाणा: बीपीएल परिवार के कोरोना मरीजों के उपचार का सारा खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Ajit Sinha

QRG अस्पताल के एक डॉक्टर पर महिला स्टाफ ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप, पीड़िता को सुनिए इस वीडियो में।   

Ajit Sinha

आईएएस अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा को अतिरिक्त जिम्मेदारी,फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x