Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पूर्व विधायक नीरज शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीपी और डीसी से मिला, फरीदाबाद नगर निगम के SE पर मामला दर्ज करने और बर्खास्तगी की मांग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद एनआईटी-86 से पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त, उपायुक्त (DC), डी.सी.पी. बल्लभगढ़ और नगर निगम आयुक्त से व्यक्तिगत रूप से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ये ज्ञापन नगर निगम फरीदाबाद में तैनात सुप्रिडेंट इंजीनियर (SE) ओमबीर सिंह के खिलाफ प्रस्तुत किया गया है।

ज्ञापन में पूर्व विधायक ने अवगत कराया कि एक ऑडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है कि अधिकारी ओमबीर सिंह ने एक पूर्व पार्षद के पति से बातचीत के दौरान बिहारी और प्रवासी समुदाय के खिलाफ अत्यंत अमर्यादित, अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। एक जिम्मेदार सरकारी पद पर रहते हुए पूरे बिहारी समाज को गाली देना और क्षेत्रीय भेदभाव पैदा करना भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 353(2) के तहत गंभीर अपराध है। अधिकारी के इस कृत्य से प्रवासी समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है और उनमें भारी रोष व्याप्त है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि ओमबीर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित एवं टर्मिनेट किया जाए, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करके शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और इस पूरे मामले की जांच किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से निश्चित समय-सीमा के भीतर करवाई जाए ताकि न्याय मिलने में देरी न हो।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद दयाशंकर गिरी, मधुसूदन झा, रघुवर दयाल प्रधान भोजपुरी अवधि समाज, संयोजक आर.के. तिवारी, अरुण सिंह, रामरेखा यादव, राजकुमार यादव, ज्ञानेन्द्र यादव और रामअवतार, विपिन बिहार यादव, प्रभु झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि दोषी अधिकारी पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समाज आगे कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।

Related posts

समय पर समयबद्ध सेवाएं न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई  होगी : यशपाल    

Ajit Sinha

अस्पताल में सर्च ऑपरेशन:पुलिस कस्टडी से फरार 25 हज़ार के इनामी,मुठभेड़ में घायल बदमाश को धर दबोचा-देखें लाइव वीडियो  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आईएएस बनी सैनिक कालोनी की रंजीता शर्मा को आप नेता धर्मबीर भड़ाना सहित कई पार्टियों के नेताओं ने दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x