Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 2 वर्षीय बेटे पर मां ने किया था जानलेवा हमला, पकड़ी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: चौकी नवीन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने 2 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट कर पेपर कटर ब्लेड से उसके गले पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर चौकी नवीन नगर पुलिस टीम ने आरोपित मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार कृष्ण कुमार निवासी शिव एन्क्लेव पार्ट-3, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी का बच्चों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहता और वह अक्सर गुस्से में बच्चों के साथ मारपीट करती थी।

26 अगस्त को दोपहर के समय उसकी पत्नी ने  2 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट की और जब उसने बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी ने कटर ब्लेड से बच्चे के गले पर वार कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास की धाराओं सहित मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपिता महिला तीन बच्चों की मां है। पति और सास के काम पर चले जाने के बाद वह घर पर बच्चों के साथ अकेली रह जाती थी। बच्चों की देखभाल को लेकर वह परेशान रहती थी। 26 अगस्त को मानसिक तनाव एवं गुस्से में आकर उसने घर में रखा पेपर कटर से अपने 2 वर्षीय बच्चे के गले पर वार कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपिता महिला को  अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड में पानी पर राजनीति व तानाशाही करने वाले जरा शर्म तो करो, पानी का रिश्ता सीधे इंसान के जीवन से है-वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की शक में फावड़ा से सोए हुए एक शख्स पर हमला करके सनसनीखेज हत्या की दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने अब तक 6 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारीयों को तुरंत प्रभाव से किए तैनात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x