Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एनआईटी एक नंबर मार्केट में चप्पल-जूतों की दुकान पर हमला, तोड़फोड़ करने व लूटपाट करने के मामले में 9 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- थाना कोतवाली क्षेत्र में 25 अगस्त की रात को मार्केट नंबर-1 में जूते-चप्पल की दुकान में घुसकर दुकानदार व उसके परिजनों के साथ लाठी-डंडों, रॉड व ईंट-पत्थरों से मारपीट करने, दुकान में तोड़फोड़ करने तथा नकदी लूटने के मामले में थाना कोतवाली की टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमन, रितिक, हिमांशु, लक्ष्य उर्फ लक्कू, नितिकेश, अभिषेक, अनिकेत, समीर व प्रेम पुत्र राजू निवासीगण ब्लॉक C, टाउन नंबर 2 एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 25 अगस्त को रात के समय आरोपित अमन टाउन नंबर एक की मार्केट में मौजूद था। उसने शराब पी रखी थी।शिकायतकर्ता द्वारा स्कूटी का हॉर्न बजाने पर वह भड़क गया और शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच की। फिर उसने फोन करके अपने अन्य साथियों को घटनास्थल पर बुला लिया और शिकायतकर्ता की दुकान में घुसकर उन्होंने लाठी-डंडों व रॉड से मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की थी तथा लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।गौरतलब है कि 25 अगस्त की रात के समय टाउन नंबर एक की मार्केट में काफी युवकों द्वारा एक चप्पल-जूतों की दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़ फोड़ , लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। घटनाक्रम के संबंध में दुकानदार राजकुमार निवासी NIT फरीदाबाद की शिकायत पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई और कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली की टीम ने मामले में 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह की गुंडागर्दी व बदमाशी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस द्वारा कानून की पालना करते हुए इसी तरह से शरारती तत्वों पर  सख्त कार्रवाई की जायेगी। अन्य आरोपितों की तलाश के लिए थाना की टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।

Related posts

सीपी राकेश अस्थाना ने आज 312 पुरुषों की पासिंग आउट परेड में ली सलामी एंव महिला कांस्टेबल भर्ती।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्राम साहुपुरा में विकसित एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

वैश्य समाज ने दो दिन पूर्व हुई एक महापंचायत का किया बहिष्कार, वैश्य समाज के लोग जिसे चाहे उसे वोट कर सकते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x