Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मेट्रो हॉस्पिटल में एक वार्ड बॉय ने एक 19 वर्षीय लड़की के साथ किया छेड़छाड़, लड़की पिछले कई दिनों से ईलाज कराने हेतु भर्ती थी, केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : मेट्रो हॉस्पिटल में आज एक 19 वर्षीय लड़की के साथ वार्ड बॉय के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। खबर हैं कि लड़की डायरिया से ग्रस्त थी व ईलाज हेतु पिछले कई दिनों से मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती थी। खबर लिखे जाने तक महिला थाने में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रहीं थी। पुलिस की माने तो आरोपी शख्स को आज ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को डायरिया था और वह बीते 6 मई से सेक्टर -16 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती थी। इस दौरान वार्ड बॉय अशोक जिसकी उम्र करीब 28 साल हैं उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। यह बात पीड़िता ने अपने परिजनों को बताई और परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। महिला थाने की एसएचओ सविता रानी का कहना हैं कि आरोपी अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं और आज रात तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर ,मेट्रो हॉस्पिटल के अधिकारी योगेश शर्मा का कहना हैं कि यह केस सरयंत्र का हिस्सा हैं। उन्होनें ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया हूँ पर आप मेट्रो की जगह एक निजी हॉस्पिटल लिख देना। उन्होनें पुलिस से कहा हैं कि इस केस की जांच कर लो और मामले में सच्चाई है तो फिर आप आरोपी को गिरफ्तार कर लेना।

Related posts

फरीदाबाद: कंपनी के गेट आगे शोर मचाने से मना किया तो उसकी पीट – पीट कर हत्या कर दी, दो भाइयों सहित 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

बेटियां हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की धरोहर, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अगले 15 दिन में गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड़ टोल के सभी बेरिअर पॉइंट्स पर उपलब्ध होगी फास्ट टैग सुविधा-डीसीपी उषा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x