Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

₹8,000 रिश्वत लेते UHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक: भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक की टीम ने आज UHBVN के एक लाइनमैन को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंदर (42), लाइनमैन (LM), UHBVN, लाखनमाजरा के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता ने SV & ACB को शिकायत दी थी कि आरोपी उसके घर बिजली मीटर कनेक्शन लगाने के एवज में ₹10,000 की अवैध रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया|SV&ACB की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹8,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपित  शिकायतकर्ता से इससे पहले ₹20,000 रिश्वत ले चुका था। SV & ACB द्वारा मामले में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 26, दिनांक 21.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना SV & ACB, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली की केंद्रीय कारागारों की स्थिति, चुनौतियों और उसके समाधान पर की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

रिटायर्ड मेजर जनरल से 2 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपित अरेस्ट – वीडियो देखें।

Ajit Sinha

राज्य सरकार ने एक्सटेंशन लेक्चरर की मासिक मानदेय में वृद्धि करने की मंजूरी दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x