Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

‘लाइटर पिस्टल’ से दिनदहाड़े 80 हजार की लूट का खुलासा, शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में 13 अगस्त को एक जनसेवा केंद्र में हुई 80 हजार रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नकाब पोश बदमाशों ने जिस हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया था, वह कोई असली बंदूक नहीं बल्कि एक ‘लाइटर पिस्टल’ थी। सूरजपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी ओमकार को धर दबोचा है, जिसके पास से लूटी गई नकदी, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक और नकली पिस्टल बरामद हुई है।

घटना 13 अगस्त 2026 की दोपहर की है। ग्राम मलकपुर स्थित ‘ओम शांति जनसेवा केन्द्र’ पर दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उस वक्त दुकान पर संचालक की जगह उसका नौकर मौजूद था। बदमाशों ने पिस्टल तानकर नौकर को डराया-धमकाया और गल्ले में रखे 80 हजार रुपये लूटकर पुस्ता होते हुए जंगलों के रास्ते फरार हो गए। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सूरजपुर पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी ओमकार पुत्र बिजेन्द्र को आईटीबीपी के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लूटे हुए 80 हजार रुपये 46, 250 नगद, वारदात में प्रयुक्त लाइटर नुमा पिस्टल और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि फरार मोनू तलाश की जा रही है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओमकार वारदात से पहले किसी काम के सिलसिले में जनसेवा केंद्र गया था। वहाँ उसने केंद्र संचालक को गल्ले में भारी रकम रखते देख लिया था। इसके बाद उसने अपने साथी मोनू के साथ मिलकर लूट की फुलप्रूफ योजना बनाई। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने हेलमेट लगाया और पहनी हुई शर्ट के ऊपर एक और शर्ट पहन ली, ताकि वारदात के बाद हुलिया बदला जा सके। लूट के बाद ओमकार ने 60 हजार और मोनू ने 20 हजार रुपये आपस में बांटे थे। गिरफ्तार आरोपी ओमकार कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि शातिर अपराधी है। उस पर दादरी, दनकौर, सेक्टर-20 और सूरजपुर थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के 7 से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज 5 पुलिस इंस्पेक्टरों सहित 42 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

दहेज़ लोभियों ने एक और नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी, परिजनों ने किया रोड जाम,की नारेबाजी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने 2027 तक नशा मुक्त दिल्ली के सपने को पूरा करने के लिए “मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट” का आयोजन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x