Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने 3 अवैध कॉलोनियों में की भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को 2 अलग-अलग गांवों अवैध रूप से लगभग 17 एकड़ भूमि पर विकसित की तीन कॉलोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस में एक गांव करनेरा हैं जिसमें 2 कॉलोनियों को विकसित किए जा रहे थे, इनमें एक कॉलोनी का फैलाव लगभग 6 एकड़ भूमि और दूसरी कॉलोनी का फैलाव लगभग 7 एकड़ भूमि पर है। इन दोनों अवैध कॉलोनियों में 7 कच्चे-पक्के मकान, 4 डीपीसी, कंटेनर में 1 साइट कार्यालय और मिट्टी के सड़क नेटवर्क बने हुए थे, को उपरोक्त टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया।

इसके अलावा गांव करनेरा में लगभग 4 एकड़ भूमि पर विकसित एक अवैध कॉलोनी में जिसमें लगभग 25 डीपीसी, 4 चार दीवारी और सड़क नेटवर्क बने हुए थे , को भी एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया है। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया है। ये जानकारी डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने दी है।

Related posts

शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु एफएमडीए को पार्किंग जोन बनाने के सुझाव दिए: एसीपी विनोद

Ajit Sinha

भाजपा फरीदाबाद में कार्तिक वशिष्ट अपने युवा साथियों के साथ हुऐ शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डीटीपी इन्फोर्स्मेंट की टीम ने आज भूपानी इलाके में सर्वे के बाद अवैध कालोनियों में बने 6 मकानों को तोडा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x