Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिले के विभिन्न विभागों, स्कूल-कॉलेजों, औद्योगिक संगठनों, ग्रामीण क्षेत्रों, खेल संस्थानों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि 27 सितंबर 2026 को होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन जिले का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसके सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मैराथन का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक लोगों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को अपने विभागीय नेटवर्क, कर्मचारियों, संस्थानों एवं संपर्क समूहों के माध्यम से लोगों को आयोजन से जोड़ने के निर्देश दिए।

डीसी ने बताया कि हाफ मैराथन का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। आयोजन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर तथा 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी आयोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने एवं ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.faridabadhalfmarathon.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।उन्होंने शिक्षा विभाग को सरकारी एवं निजी स्कूलों में विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभाव कों को मैराथन से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्कूल प्रबंधन एवं प्राचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को आयोजन की जानकारी देने के साथ-साथ अभिभावकों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। निजी स्कूलों को अभिभावक एवं कक्षा-स्तरीय व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से मैराथन का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़े।ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरपंचों के माध्यम से मैराथन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश देते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित करने को कहा। इन बैठकों के माध्यम से लोगों को आयोजन की जानकारी देने के साथ उन्हें नियमित व्यायाम एवं शारीरिक सक्रियता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।औद्योगिक क्षेत्र के संबंध में डीसी ने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों, श्रमिकों एवं औद्योगिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित कर कर्मचारियों एवं श्रमिकों को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए तथा उन्हें मैराथन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
डीसी ने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता के साथ-साथ उत्साह और उमंग से भरपूर आयोजन बनाया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए विभिन्न गतिविधियों, मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए टी-शर्ट, कैप, गुडी बैग एवं प्रमाण-पत्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने ने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों, खेल संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं फरीदाबाद हाफ मैराथन में भाग लें और अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों तथा परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, डीसीपी उषा कुंडु, डीसीपी एनआईटी उत्तम, नगर निगम जॉइंट कमिश्नर अमित मान, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सीएम फ़्लाइंग की टीमों ने आज डेरियों में छापेमारी कर 20000 लीटर मिलावटी दूध किए नष्ट।

Ajit Sinha

अशोक तंवर ने सीएम मनोहर, अध्यक्ष नायब सैनी, महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा

Ajit Sinha

एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x