Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग की टीम ने बिना डिग्री की चलाए जा रहे साक्षी क्लीनिक में की छापेमारी, फर्जी डॉक्टर पर कराया केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बिना डिग्री के क्लिनिक चलाकर मरीजों का इलाज करके, मरीजों के जीवन को जोखिम डालने की सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त टीम ने जिस क्लिनिक में छापेमारी की, उसका नाम साक्षी क्लिनिक है जो गांव चंदावली , बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में स्थित है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग, फरीदाबाद ने सदर बल्लभगढ़ थाने में फर्जी डॉक्टर बलराम उर्फ़ बनवारी लाल निवासी गांव खेड़ला, जिला पलवल, हरियाणा के खिलाफ संबंधित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव चंदावली,बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में राधिका सरोवर के सामने साक्षी क्लीनिक चलाया जा रहा है,जहां बलराज नामक व्यक्ति डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज कर रहा है तथा लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उक्त सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व स्वास्थ्य विभाग, फरीदाबाद  की संयुक्त टीम तैयार की गई व सीएमओ, फरीदाबाद द्वारा गठित संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ गांव चंदावली, फरीदाबाद में राधिका सरोवर के सामने चलाए जा रहे साक्षी क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया।
मौका पर एक व्यक्ति डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा हुआ मिला। उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बलराज उर्फ बनवारी लाल, निवासी गांव खेड़ला, जिला पलवल बताया। क्लीनिक/दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर “डा. संदीप” लिखा हुआ मिला, लेकिन उक्त डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं मिला। क्लीनिक में रखे विजिटिंग कार्ड, रसीद बुक तथा ओपीडी रजिस्टर पर बलराज उर्फ बनवारी लाल के मोबाइल नंबर अंकित मिले। क्लीनिक में विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी/एलोपैथिक दवाइयां एवं मेडिकल उपकरण रखे हुए मिले तथा क्लीनिक में 3 बेड भी लगाए हुए थे। बलराज उर्फ बनवारी लाल द्वारा क्लीनिक चलाने एवं मरीजों का इलाज करने के संबंध में कोई वैध मेडिकल डिग्री अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस प्रकार, बलराज उर्फ बनवारी लाल द्वारा बिना वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज करने, स्वयं को डॉक्टर प्रदर्शित करने तथा विजिटिंग कार्ड, बिल बुक आदि पर अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखकर मरीजों को भ्रमित करने एवं उनकी जान व स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के संबंध में डॉक्टर रामनिवास एमओ नागरिक बादशाह अस्पताल, फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में आरोपित  बलराज उर्फ बनवारी के विरुद्ध मुकदमा  अंकित किया गया है।

Related posts

सैनिक एवं अर्ध सैनिक विभाग, फरीदाबाद में लिपिक पदों के लिए 5 दिन के अंदर आवेदन करें। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के कार्यालय पर लगा वैक्सीनेश कैंप, 143 लोगों को लगा टीका

Ajit Sinha

फरीदाबाद :फरीदाबाद के एसडीएम प्रतापसिंह आज अपने लगभग 32 वर्षों की सरकारी सेवा अवधि के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x