Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सीएम फ्लाइंग का छापा:19 मंजिला हाई राइज बिल्डिंग के लिए बेसमेंट की अनुमति से कही ज्यादा की गई खुदाई, नोटिस जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खनन विभाग, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने सेक्टर -85 फरीदाबाद में 19 मंजिला राइज बिल्डिंग के निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही है, में छापेमारी की कार्रवाई की जिसमें मिली अनुमति से कहीं ज्यादा खुदाई की गई है। जांच के बाद बरलेरिया बी पी होम को नोटिस जारी करके, उस पर खनन विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। उपरोक्त टीम छापेमारी की ये कार्रवाई सोमवार को की थी। खनन विभाग की अपनी कार्रवाई जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-85 फरीदाबाद में बरलेरिया बी.पी. होम द्वारा हाई राइज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसके लिए बिल्डर द्वारा बेसमेंट बनाने के लिए मिट्टी खुदाई की हुई हैं।
लेकिन ली गई अनुमति से अधिक मिट्टी खुदाई करके सरकार के राजस्व का नुकसान किया जा रहा हैं। इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा कोमल कुमार खनन निरीक्षक खनन विभाग की टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। मौका पर करीब 1.5 एकड़ जमीन में हाई राइज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा हैं। मौका पर साईट इंचार्ज हेमंत कुमार हाजिर मिला जिसने पूछताछ करने पर बताया कि इस स्थान पर करीब 19 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होना है जिसके लिए बेसमेंट बनाने के लिए मिट्टी खुदाई करने का ठेका राहुल अर्थ मूवर्स फर्म को दिया हुआ हैं। जिसके द्वारा ही खनन विभाग से अनुमति ली गई हैं। मौका पर राहुल निवासी भूपानी ने मौका पर हाजिर आकर बताया कि उसके द्वारा खनन विभाग से अनुमति ली हुई है पेश किए गए दस्तावेजों का मिलान करने व भौतिक निरीक्षण करने पर करीब 11 हजार एम.टी. मिट्टी अधिक खुदाई करनी पाई गई। जिस संबंध में खनन निरीक्षक द्वारा बताया गया कि अधिक मिट्टी खुदाई के संबंध में त्रुटि कर्ता को नोटिस देकर जुर्माना निर्धारित किया जायेगा

Related posts

फरीदाबाद :तीन दिवसीय टैटू मेले का आज समापन हो गया।

Ajit Sinha

हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में किए जाएंगे कार्य- राज्य मंत्री राजेश नागर

Ajit Sinha

आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में हुए शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x