Athrav – Online News Portal
नोएडा

सड़क पर चलती सीएनजी वैगनआर टैक्सी में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 99 रोड पर एक चलती हुई सीएनजी वैगनआर टैक्सी में अचानक से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई हो आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई.

धू-धू करके जल रही सीएनजी वैगनआर टैक्सी के ड्राइवर के अनुसार इंजन से एक आवाज हुई और गाड़ी में धुआं उठने लगा, वह तुरंत टैक्सी के बाहर आ गया, आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन गाड़ी में सीएनजी लगा होने के कारण वह और वहां मौजूद लोग, तुरंत गाड़ी से दूर हो गए और इसकी सूचना फायर विभाग को दी.सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन कार जलकर खाक हो चुकी थी. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या चालक को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Related posts

ब्रेजा कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस टीम के साथ मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha

बाइक बोट कंपनी में ठेका दिलाने के लिए 50 हजार के लेनदेन पर हुए विवाद में सपा नेता के भाई दिनेश भाटी की गई थी हत्या, अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी कुख्यात सुंदर भाटी गैंग के सदस्य और हिस्ट्रीशीटर रवि को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x