Athrav – Online News Portal
नोएडा

प्लास्टिक दाने से रैपर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया-वीडियो देखें



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के फेज-2 में उस वक्त अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। जब यहां एक प्लास्टिक दाने से रैपर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। घटना सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 4-5 घंटे फाइ र्फाइटिंग के भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।ये जो आग की लपटें सी 44 फेस 2 स्थित सती पॉलीप्लास्ट नामक प्लास्टिक के दाने से रैपर बनाने की कम्पनी में आग लगने से निकल रही है.

चीफ फायर अफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए यहाँ पर आग को बुझाने के लिए दो गाड़ियां को भेजा गया है लेकिन मौके पर पहुंच पता चला की आग काफी फैली हुई है, जिसके बाद 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और गाज़ियाबाद से भी दो गाड़ियां बुलाई गई, लगभग 4-5 घंटे फाइर्फाइटिंग करने के बाद आग को बुझा दिया गया है।सीएफओ ने बताया कि जब आग लगी थी तो सारे कर्मचारी बाहर निकल गए। आग बाहर से ही स्टार्ट हुई है और फायर स्टेशन काफी नजदीक था, लेकिन हमें सूचना काफी देर से दी है, जिससे की आग पूरी कंपनी में फैल गयी है। अच्छी बात ये रही की हमारे कर्मचारियों ने बहुत मेहनत किया, जिसकी वजह से जो तीनों साइड में इनकी बाकी जो फैक्टरियां थीं, उनको हमने बचा लिया। उनकी आग को फैलने नहीं दिया और आग को पूरी तरह से आग बुझा लिया है। इसमें कोई भी जनहानि नहीं है। कोई भी इंजरी नहीं है।

Related posts

उत्तराखंड वसंतोत्सव-2021 में देखने को मिली लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिली

Ajit Sinha

भरी पिस्टल के साथ खिलवाड़ करना और सेल्फी लेना एक शख्स के लिया जानलेवा साबित हुआ,मौत-पढ़ें

Ajit Sinha

नॉएडा:एक महिला सहित दो लोगों पंखे से लटक की आत्म हत्या , दो माह की बच्ची मौके पर रोती हुई मिली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x