Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद:दंगल में हिंद केसरी कलुआ गुर्जर ने ईरान के पहलवान को चित कर ढाई लाख रुपए का इनाम अपने नाम किया-राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग में दिखी जब खेल स्टेडियम में आयोजित दंगल में हिंद केसरी कलुआ गुर्जर ने ईरान के पहलवान को चित कर ढाई लाख रुपए का इनाम अपने नाम किया। इसी प्रकार अनाज मंडी में आयोजित दंगल में सबसे बड़ी ढाई लाख की कुश्ती शेरा गुर्जर ने जीती।

दंगल शुरू कराने पहुंचे हरियाणा सरकार के खाद्य एवं राज्य मंत्री राजेश नागर ने सभी युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह सभी प्रकार के नशे को ना कहें और जिंदगी जीने के लिए खेलों में अपना समय बिताएं।

उन्होंने कहा कि आज खेलों को भी करियर के रूप में लिया जा सकता है। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को देश में सबसे ज्यादा नकद इनाम देती है।  पहले तो आप देश के लिए खेल खेलते हैं और बाद में उस खेल में आने वाले भविष्य के खिलाड़ियों को तराशने का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती पर खिलाड़ी और सैनिकों को भरपूर सम्मान प्राप्त होता है।

मंत्री राजेश नागर ने तिगांव खेल स्टेडियम में आयोजित ऐतिहासिक दंगल को संबोधित किया जिसका संयोजन तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश अधाना ने किया। वह यहां अनाज मंडी में तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर द्वारा आयोजित दंगल में भी पहुंचे और खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ करवाई। दोनों जगह पर बड़ी कुश्तियां ढाई-ढाई लाख रुपए की आयोजित हुईं।

इन दंगलों में बड़ी संख्या में पहुंचे कुश्ती प्रेमियों ने एक बार फिर दिखाया कि परंपरागत खेलों के साथ किस दीवानगी से लोग जुड़े हैं। वर्षों से चली आ रही इस दंगल परंपरा में देश विदेश से नामी पहलवान आए थे। वहीं 84 पाल की सरदारी, पंच-सरपंच और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से गुलाब सिंह नरवाल, मुख्य अभियंता को किया सस्पेंड 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केजीपी एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में बाप -बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज 4 अलग -अलग गांवों में 15 एकड़ जमीनों में विकसित किए जा रहे 6 अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x