Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 58 पुलिसकर्मी सम्मानित, महिला प्लाटून रही प्रथम।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया और परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों तथा पुलिस की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। परेड के दौरान फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून ने उत्कृष्ट अनुशासन, कदमताल और शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। महिला प्लाटून के शानदार प्रदर्शन पर समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में फरीदाबाद पुलिस की ओर से 3 प्लाटूनों ने परेड में भाग लिया। सभी टुकड़ियों ने निर्धारित अनुशासन के साथ मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर एवं सहायक पुलिस आयुक्त एनआई टी विनोद कुमार ने किया।फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और जोश का प्रदर्शन करते हुए परेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्री विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। फरीदाबाद पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में निरीक्षक अनिल कुमार,प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर-30; उप निरीक्षक नरेश कुमार, प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर-56; सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, अपराध शाखा सेक्टर-56; मुख्य  सिपाही संदीप, अपराध शाखा सेक्टर-30; मुख्य सिपाही अमित कुमार, अपराध शाखा बीपीटीपी; उप निरीक्षक अनिल कुमार, जोनल अधिकारी-8 ट्रैफिक स्टाफ; महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम तथा महिला सिपाही शर्मिला शामिल रहीं।


बल्लभगढ़ व बड़खल डिवीजन में भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बल्लभगढ़ में मूलचंद शर्मा,विधायक बल्लभगढ़ द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया वहीं बड़खल डिवीजन में में धनेश अदलखा, विधायक बड़खल द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।बल्लभगढ़ में 17 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें निरीक्षक गोपाल दास प्रबंधक थाना छांयसा, निरीक्षक राजवीर प्रबंधक थाना सेक्टर 8,महिला निरीक्षक सुनीता प्रबंधक महिला थाना बल्लभगढ़,उप निरीक्षक तालीम हुसैन, उप निरीक्षक जगबीर सिंह, उप निरीक्षक रण कुमार, मुख्य सिपाही संतराम, मुख्य सिपाही जय भगवान, मुख्य सिपाही शंकर दयाल, सिपाही गौरव, सिपाही रघुवीर, सिपाही विवेक, सिपाही कपिल, सिपाही मनोज, सिपाही मोहित, सिपाही मोहित दयाल व सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ट्रैफिक स्टाफ बल्लभगढ़ के नाम शामिल हैं।

वहीं बड़खल डिवीजन में 33 पुलिस कर्मचारी को सम्मानित किया गया जिनमें निरीक्षक प्रहलाद सिंह, प्रबंधक थाना सूरजकुंड, निरीक्षक हुकम चंद, प्रबंधक थाना सारन, उप निरीक्षक नीरज प्रभारी पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी, उप निरीक्षक नरेश प्रभारी पुलिस चौकी अंखीर, महिला उप निरीक्षक सुमन लता थाना सेक्टर 58, उप निरीक्षक सुरेंद्र, प्रभारी पुलिस चौकी सीकरी, उप निरीक्षक कैलाश चंद, प्रभारी पुलिस चौकी संजय कॉलोनी, उप निरीक्षक कृपाराम प्रभारी पुलिस चौकी ग्रीन फील्ड, उप निरीक्षक दर्शन लाल प्रभारी पुलिस चौकी टाउन नंबर 2, उप निरीक्षक मनोज प्रभारी पुलिस चौकी टाउन नंबर 3, उपनिरीक्षक महेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार,

सहायक उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक गजराज, निरीक्षक संदीप मुख्य लिपिक, सहायक उप निरीक्षक नेत्रपाल, मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, मुख्य सिपाही बलराज, सिपाही रविंद्र, सिपाही सौरभ, सिपाही विशाल, सिपाही अजमेर कुमार, सिपाही विशाल,अपराध शाखा सेक्टर-30, सिपाही अजमेर कुमार, ईआरवी-200 थाना मुजेसर, मुख्य सिपाही चरण सिंह, मुख्य सिपाही सुनील,  महिला सिपाही दीपिका, SPO राजेश SPO अभिषेक SPO नरेश व कुक लक्ष्मण व राजीव कुमार के नाम शामिल हैं।समारोह के दौरान सम्मानित पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा पूरी निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ किए जा रहे कार्य से विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलती है। मुख्य समारोह स्थल पर संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा, उपायुक्त फरीदाबाद आयुष सिन्हा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन, पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर सिंह, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा सहित फरीदाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

शाम के बुलेटिन में कोरोना ब्लास्ट: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 345 तक पहुंचा, आज आज में 42 मामले बढे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस और नगर निगम के संयुक्त टीम ने आज फिर से अपराधियों के मकानों पर बुल्डोजर से ध्वस्त किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद दशहरा कमेटी ने कल 5 अगस्त को शहरवासियों से दीपोत्सव एवं प्रकाशोत्सव मनाने की अपील, लड्डू बांटे जाएंगें 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x