Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :मिशन जाग्रति द्वारा यौन शोषण पर किए गए सर्वेक्षण में 218 लोगों ने अपनी राय रखी, जागरूकता कार्यक्रम, कई हस्तिया शामिल होंगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद की जानी मानी सामाजिक संस्था मिशन जाग्रति के द्वारा पिछले कई सालो से बाल यौन शौषण के खिलाफ एक जागरूकता मुहीम चलाई हुई हैं जिसमे मिशन जाग्रति के वालंटियर अलग -अलग स्थानों पर जा कर लोगो को इस घ्रणित काम के खिलाफ लोगो को जागरूक करते है और साथ साथ एक जागरूकता सर्वेक्षण भी करते है की जब कोई 2 साल की बच्ची या 80 साल की बुजुर्ग के साथ बलात्कार करता है या एसी सोच रखता है तो इसके पीछे कारण क्या है और समाज से इस बुराई को ख़त्म कैसे किया जाए !
मिशन जाग्रति के संस्थापक कर्म साधक प्रवेश मलिक ने बताया कि इसी कड़ी में संस्था के वालंटियर के द्वारा कल सेक्टर -12 के अलग अलग स्थानों पर जागरूकता सर्वेक्षण किया गया जिसमे 218 लोगो ने अपनी राय यौन शौषण पर रखी लोगो को पता है किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसके साथ सम्भोग करना बलात्कार कहलाता हैं। यह एक कानूनी अपराध है।यदि बलात्कार एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा किया जाता है तो उसे सामूहिक बलात्कार कहते हैं। बलात्कार जघन्य अपराधों की श्रेणी में आता है। जिसकी सजा उम्रकैद अथवा मौत तक हो सकती है पर फिर भी रोज अखबारों में व न्यूज़ चैनलों पर खबरे आती है जिसको देख सुन कर सर शर्म झुक जाता है, संस्था की वालंटियर प्रीती और अर्चना ने बताया कि इस सर्वेक्षण का सार हम दिसम्बर महीने में लोगो को बतायगे अभी तक हमने 3000 लोगो से राय ली है इस मुहीम के साथी अनुष्का और सुष्मिता ने बताया कि कई बार सर्वेक्षण जागरूकता अभियान में बहुत से साथी स्वम की इच्छा से इस अभियान के साथ जुड़ रहे है और हम सब का हौसला बढाने के लिए साथ आते है वही कुछ लोग ऐसे भी मिलते है जो इन सब को बेकार बताते है
संस्था कि स्वम सेवक ब्रांड एम्बेसडर और अन्तराष्ट्रीय पैरा एथलीट कंचन लखानी ने बताया कि 15 दिसम्बर को एक बड़ा जागरूकता कार्यक्रम फरीदाबाद शहर में होगा जिसमे इस अभियान के लिए काम कर रहे देश के हर कोने से बहुत से साथी पहुँच रहे है उनमे कई फिल्म अभिनेत्री अभिनेता,भारत सरकार के सर्वोच्य सम्मानित पदक धारी और प्रदेश व देश के बड़े अधिकारी, उद्योग जगत की नामी हस्तियों के साथ विभिन्न प्रदेशों कि महिला आयोग की अद्यक्ष के साथ कई मंत्री भी साथ होंगे ! इस अभियान मे रुचिरा , शुबलेश, कल्पना , सोनिया , सुधा , ख़ुशी ,गीता , योगिता ,मधु ,मोनिका ,बबिता ,बबली ,पूजा ,गीता मिश्र , निधि ,मुकेश भाटी, विपिन शर्मा , विकास कश्यप,गौरव भरद्वाज, बंटी ठाकुर,इकबाल,दिनेश,राजेश भूटिया,ब्रिज,महेश,निर्दोष, अनिल सिरोहिया ,अनूप,धरमबीर ,डालचंद,नरेश,हिमांशु, निहाल,अभिषेक , सुमित ,गुरनाम , अनिल चौहान , सतेंदर राजपूत,हनीश , आशीष,रोहन,शुभम प्रवीण शर्मा , आदि का विशेष योगदान है

Related posts

3 मई को प्रदेश के सभी 19 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं की होगी बैठक : डा. अनिल जैन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की की अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने का आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

बिना अनुमति के जनसभा और रोड शो करने पाले राजनितिक पार्टियों को नोटिस भेजे सम्बंधित अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x