Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की अध्यक्षता में हुई क्राइम मीटिंग: तय हुआ पूरा रोडमैप, प्रत्येक थाना क्षेत्र में 100 नये सीसीटीवी कैमरे लगेंगे.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप से सक्षम तथा जनसहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन की अध्यक्षता में आज पंचकूला पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, कांवड़ यात्रा सुरक्षा तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी टीम के साथ व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने थाना क्षेत्र में ऐसे 100 महत्वपूर्ण स्थान चिन्हित करें, जहां सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके तथा अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के शेष सत्यापन को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। साथ ही उनके अधीन कार्यरत घरेलू सहायकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें साइबर अपराधों, फर्जी डिलीवरी बॉय, अज्ञात व्यक्तियों एवं अन्य संभावित अपराधों के प्रति जागरूक करेगी तथा उनके क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।बैठक के दौरान अपराध के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पिछले वर्ष के पहले सात महीनों की तुलना में वाहन चोरी में 24 प्रतिशत, चोरी में 51 प्रतिशत , स्नैचिंग में 26 प्रतिशत, घरों में चोरी में 37.6 प्रतिशत तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर ने इन उपलब्धियों को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड में तैनात राइडर, ईआरवी, पीसीआर एवं क्यूआरटी टीमों को हर परिस्थिति में सतर्क रहने तथा सभी नाकों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी पीड़िता को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना एवं तकनीकी कार्य से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने तथा उन्हें आधुनिक टूल्स एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष बनाने के निर्देश दिए।बैठक में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हिंसात्मक गतिविधि को रोकने के लिए प्रभावी समन्वय के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त एंटी बैगिंग ड्राइव की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए अभियान की नियमित मॉनिटरिंग जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।
गन कल्चर, रंगदारी एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई अभेद्य ऐप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की योग्यता और अनुभव के अनुसार तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उपलब्ध पुलिस बल का अधिकतम प्रभावी उपयोग किया जा सके।
पुलिस कमिश्नर ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी आपराधिक घटना या असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देता है तो उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उत्कृष्ट सूचना देने वालों उनके द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।
बैठक के अंत में पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। आपको जनसेवा का अवसर मिला है, इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर पूरी ईमानदारी, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ निभाइए तथा अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता का विश्वास और मजबूत कीजिए। भ्रष्टाचार व आमजन से दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही होगा। बैठक में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह, सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम यूनिटों के प्रभारी, दोनों ट्रैफिक थाना प्रभारियों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजेश नागर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित तीन पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

एक शख्स के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज कर 15 लाख रुपए मांगने वाले दो दोस्तों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज, मामला दर्ज नहीं करने वाले कैंट थाने के एसएचओ को सस्पेंड किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x