Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

चाचा की लड़की से स्कूल में छेड़छाड़ करने पर गांव खेड़ी में उसके घर पर फायरिंग की थी, दोनों आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की AVTS-2 भूपानी की टीम ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए गांव खेड़ी में छात्र के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे एक अवैध देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया हैपुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खेड़ी निवासी रोहित पुत्र देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई देव उर्फ भोला 12वीं कक्षा का छात्र है और एन.एस. विद्या मंदिर स्कूल, फरीदपुर से में पढता है। 31 जुलाई को स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 2 युवक मोटरसाइकिल पर गांव खेड़ी स्थित उसके घर पहुंचे और वहां फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बीपीटीपी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए AVTS-2 भूपानी के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक जवाहर, सिपाही भवानी प्रसाद और सिपाही सचिन की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 अगस्त को 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया,जिनकी पहचान अभिषेक (22) पुत्र कर्मवीर निवासी गांव फरीदपुर तथा अमन उर्फ फल्लू (25) पुत्र बिजेंद्र निवासी गांव फरीदपुर के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान अभिषेक के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि अमन उर्फ फल्लू की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक के चाचा की बेटी भी एन.एस. विद्या मंदिर स्कूल, फरीदपुर में पढ़ती है। देव उर्फ भोला ने छात्रा के साथ बदतमीजी की थी। इसी को लेकर 31 जुलाई को अभिषेक अपने साथी अमन के साथ मोटरसाइकिल पर गांव खेड़ी स्थित उनके घर पहुंचे और वहां फायरिंग कर फरार हो गए।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपित अभिषेक करीब एक वर्ष पहले अवैध देशी पिस्टल ली थी, टीम ने सोर्स की पहचान कर ली है जिसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद: प्रेमिका की तकिया से गला दबाकर हत्या करने के आरोपित प्रेमी को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड अंडरपास में बारिश का पानी क्या भरा, लोग जान हथेली पर लेकर रेलवे लाइन पार करने लगे, रेल ने एक शख्स को मारी टक्कर।

Ajit Sinha

डकैती के सनसनीखेज मामले में वांछित व छापेमारी के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में एक ही परिवार के पांच लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x