Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

राजस्व रिकॉर्ड की स्वामित्व रिपोर्ट देने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का पटवारी व निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पानीपत: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की पानीपत इकाई ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी संदीप तथा उसके सहयोगी (निजी व्यक्ति) जय भगवान को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हल्का पटवारी, सीथाना, तहसील मडलौदा, जिला पानीपत में कार्यरत है, तथा जय भगवान(निजी व्यक्ति) जिला पानीपत का रहने वाला है ।
क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी गांव सीथाना स्थित 160 वर्ग गज भूमि की स्वामित्व रिपोर्ट (Ownership Report) उपलब्ध करवाने के बदले में हल्का पटवारी संदीप ने अपने सहयोगी जय भगवान के साथ मिलकर 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पानीपत इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप का आयोजन किया। कार्रवाई के दौरान आज बुधवार को दोनों आरोपियों को 15,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप राशि भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली गई। इस संबंध में एफआईआर संख्या 20, दिनांक 05.08.2026, थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो द्वारा मामले की गहन जांच जारी है ।

Related posts

20000 रूपए के इनामी एक खूंखार अपराधी अमित उर्फ़ काले पकड़ा गया, हत्या व हत्या की कोशिश के 7 मुकदमे दर्ज है।

Ajit Sinha

महिला सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ फर्जी कागजात के जरिए वोटर कार्ड, डोमेसाइल, राशन कार्ड बनाने पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

गौशालाओं को सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि को प्रतिदिन प्रति गाय के हिसाब से बढ़ाया जाए – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x