Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

रिश्वतखोरी के मामले में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक मोनिका भाटिया के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के एक मामले में नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक मोनिका भाटिया के विरुद्ध जांच पूरी कर माननीय न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। ब्यूरो ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा धारा 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) के तहत माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद की अदालत में चालान प्रस्तुत किया है।
*क्या था मामला*
शिकायत के अनुसार, एक अधिवक्ता ने अपने पड़ोसी के विवाह प्रमाण-पत्र जारी करवाने के लिए नगर निगम में आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी लिपिक ने प्रमाण-पत्र जारी करने के एवज में 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद ने 16 फरवरी, 2026 को आरोपी को उसके कार्यालय में 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद अब आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वर्तमान में आरोपी न्यायालय से जमानत पर है।

Related posts

जेजेपी में दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में शामिल हुए इनेलो नेता ठाकुर उमेश भाटी, तिगांव से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Ajit Sinha

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक आरोपी अरेस्ट दो लड़कियों का किया रेस्क्यू

Ajit Sinha

फरीदाबाद के लिए फर्क की बात हैं: डॉ. अर्पित जैन, आईपीएस  देश के सर्वश्रेष्ठ 50 पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x