Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल जिले के खादर क्षेत्र के गांव थंथरी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में करीब 28 करोड़ रुपए की लागत के ग्राम पंचायत थंथरी के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा खादर क्षेत्र को विकास की नई पहचान दिलाई जाएगी।खेल राज्य मंत्री ने गांव थंथरी में स्वागत द्वार, विभिन्न संपर्क मार्गों का निर्माण, स्कूल में इन्वर्टर एवं बैटरी, सीसीटीवी कैमरे, समरसीबल हैंडपंप, नॉलेज सेंटर, खेल सामग्री, 150 स्ट्रीट लाइट, जनरल एवं हरिजन चौपाल, मोक्षधाम गेट, कुओं का सौंदर्यीकरण, जलापूर्ति व्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्यूबवेल एवं बूस्टर, नालियों एवं रैंप निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसी प्रकार गांव की फिरनी, विभिन्न संपर्क मार्गों, खेल नर्सरी, ई-लाइब्रेरी, जलापूर्ति व्यवस्था, जोहड़ विकास तथा श्मशान घाट तक रास्तों सहित अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
सभा को संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी विवाद गांव में ही आपसी सहमति से सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक एकता ही गांवों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेलों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त हरियाणा, खेलयुक्त हरियाणा प्रदेश सरकार का संकल्प है। यदि बच्चे खेलों से जुड़ेंगे तो उनका भविष्य सुरक्षित होगा और वे नशे जैसी कुरीतियों से भी दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोट्र्स पावर हाउस बन चुका है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं तो उन्हें आगे बढ़ाने और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सरकार निभाएगी। प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को सम्मान, पुरस्कार और सरकारी नौकरियों के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है।गौरव गौतम ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान खादर क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का जो संकल्प लिया था, उस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार खादर क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए विशेष योजना तैयार कर रही है, जिससे भविष्य में यह क्षेत्र विकास और निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की प्रत्येक आवश्यक मूलभूत सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में खादर क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने खेल राज्य मंत्री का फूलमालाओं एवं पारंपरिक पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान खेल राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायतों द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि बिजली के खंभे, सडक़ें, चौपाल, ओपन जिम, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन सहित अन्य आवश्यक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।

Related posts

फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज की ओर से वर्कशॉप का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नई नवनियुक्त जिला बार एशोशिएशन की टीम ली शपथ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजपुताना राइफल के शहीद मनोज भाटी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x