Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी बोले- हर तमिल व्यक्ति को परिसीमन का विरोध करना चाहिए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा साजिश के तहत परिसीमन के जरिए तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर तमिल व्यक्ति को परिसीमन का विरोध करना चाहिए।शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा परिसीमन लागू करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन का मकसद तमिलनाडु के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना और उनकी राजनीतिक ताकत छीनना है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की साजिश है। राहुल गांधी ने तमिलनाडु के लोगों के साथ विश्वासघात के प्रतीक माने जाने वाले ऐतिहासिक किरदार एट्टप्पन का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या व्यक्ति जो परिसीमन विधेयक पारित कराने की भाजपा-आरएसएस की कोशिश का समर्थन कर रहा है, वह तमिलनाडु के लोगों और उनके भविष्य के साथ धोखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भाजपा को तमिलनाडु के लोगों और उनके भविष्य पर हमला करने का अवसर दे रहे हैं; इतिहास उन्हें 21वीं सदी के एट्टप्पन के रूप में याद रखेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी तमिल व्यक्ति को परिसीमन का समर्थन नहीं करना चाहिए। हर तमिल व्यक्ति को परिसीमन का विरोध करना चाहिए। हर तमिल पार्टी और हर राष्ट्रीय पार्टी को सदन में परिसीमन बिल को हराना चाहिए।

Related posts

कोरोना वायरस से निपटने के लिए 25 अस्तपालों में 230 बेड, 3.50 लाख से ज्यादा एन 95 मास्क बांटने की व्यवस्था की है।

Ajit Sinha

नई दिल्ली :अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ED ने क्रिश्चियन मिशेल के बाद आरोपी राजीव सक्सेना और दीपक तलवार को भारत वापस लाया गया है

Ajit Sinha

साइबर ठगी करने के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,9. 5 लाख नगद, एक लेपटॉप,9 फोन, 40 सिम कार्ड बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x