Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला हाइलाइट्स

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की पहल पर ट्रैफिक पुलिस के सभी 170 पुलिसकर्मियों को वितरित किए गए रेनकोट, छाते और रिफ्लेक्टर जैकेट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:आमजन की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए हर मौसम में ड्यूटी निभाने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के सभी 170 पुलिसकर्मियों को रेनकोट, छाते एवं रिफ्लेक्टर जैकेट वितरित किए गए। साथ ही सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रत्येक ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने के निर्देश दिए गए, ताकि दिन-रात तथा प्रतिकूल मौसम में उनकी सुरक्षा और दृश्यता सुनिश्चित हो सके।
आज सेक्टर-4 स्थित ट्रैफिक थाना, पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने पुलिसकर्मियों को रेनकोट एवं छाते वितरित किए। उन्होंने कहा कि बारिश, कोहरे और कम दृश्यता वाले मौसम में रिफ्लेक्टर जैकेट पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों से अनुशासन, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने तथा हर समय रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी भीषण गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में लगातार सड़क पर अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे मौसम में भी यातायात संचालन प्रभावित नहीं हो सकता, इसलिए उनका सुरक्षित रहना आवश्यक है। रेनकोट, छाते और रिफ्लेक्टर जैकेट उपलब्ध होने से पुलिसकर्मी अधिक सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ ड्यूटी कर सकेंगे तथा आमजन को बेहतर यातायात सेवाएं मिलेंगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का संदेश: जनता की सुरक्षा के लिए हर मौसम में सड़क पर डटे रहने वाले हमारे ट्रैफिक पुलिसकर्मी विभाग की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित पुलिसकर्मी ही आमजन को बेहतर, प्रभावी और संवेदनशील सेवाएं दे सकते हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटवारी पवन को 40000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

बहुत ही खूंखार अपराधी राकेश अलियास उर्फ़ काला खैरमपुरिया को हरियाणा एसटीएफ की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बीजेपी पंचकूला: भाजपा पंचकूला के सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 नवंबर से

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x