Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में हुई गर्भवती महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी की चरित्र पर शक था- पति गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पत्नी के चरित्र पर शक था, गत 21-22 जुलाई 2026 की रात को पत्नी मोबाइल फोन पर किसी अन्य व्यक्ति लंबी बात कर रही थी, इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच हुई विवाद ज्यादा बढ़ गया, और पति ने चुन्नी से गला घौंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी। मृतका नमिता गर्भवती थी। आरोपित का नाम रंजीत कुमार चौधरी, निवासी बी -ब्लॉक, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद है। हयात होटल, दिल्ली में कुक का काम करता था,जबकि इसकी मृतका पत्नी का नाम नमिता उम्र 29 वर्ष है। अपराध शाखा, एनआईटी की टीम ने आज शुक्रवार को आरोपित पति रंजीत कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 22 जुलाई 2026 को थाना सूरजकुंड क्षेत्र स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। पिता की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में दहेज हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और जांच अपराध शाखा , एनआईटी  को सौंपी गई।उनका कहना है कि मृतका का नाम 29 वर्षीय नमिता है। मृतका के पिता शिव नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति रंजीत कुमार तथा उसके परिवार के सदस्य शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को मानसिक एवंशारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
जांच के दौरान अपराध शाखा, एनआईटी की टीम ने घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य तथ्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का गहनता से विश्लेषण किया और तथ्यों के आधार पर मृतका नमिता के पति रंजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। गत 21/22 जुलाई की रात उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।आरोपित ने पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने गुमराह करने और वारदात को चोरी की घटना का रूप देने के उद्देश्य से घर में रखे आभूषण भी उठा लिए तथा झूठी कहानी बनाई कि चोरी करने आए अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित होटल हयात दिल्ली में कुक का काम करता है, नवंबर 2025 में आरोपित की शादी नमीता के साथ हुई थी। आरोपित को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपित से घटना से जुड़े साक्ष्यों तथा मामले के सभी पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

Related posts

अभी अभी: फरीदाबाद में आज आया कोरोना पॉजिटिव के तीन नया केस और एक मरीज की मौत की खबर,कुल संख्या 53 हुई   

Ajit Sinha

प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की सिगरेट बेचने वाले दो व्यापारियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,58000 सिगरेट बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद; कंबाइन हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाना अनिवार्य : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x