Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक प्लाट में बने पानी से भरे एक टैंक में 10 फुट लंबा जहरीला सांप, एक बार डस लें तो मौत निश्चित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में एक प्लाट में बने पानी से भरे हुए एक खुले टैंक में आज सुबह 10 फुट लंबा जहरीला सांप दिखाई देने से वहां के लोग दहशत में हैं। खुले टैंक में तैरते हुए सांप को पकड़वाने के लिए लोगों ने एक सपेरे को बुलाया गया। घंटों के कड़ी मेहनत के बाद सपेरे ने तैरते हुए जहरीले सांप को पकड़ कर,अपने साथ ले गया और सपेरा उन्हें कह गया कि पकडे गए इस सांप को वह जंगल में छोड़ देगा। उनका कहना हैं कि यह सांप किसी भी इंसान को एक बार डस लें तो उसकी मौत निश्चित हैं ऐसा सपेरा ने उन्हें बताया।
योगेंद्र तंवर का कहना हैं कि वह ग्रीन फील्ड कालोनी के मकान 3012 ,ब्लॉक सी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के सामने प्लाट नंबर -3040 हैं जिसमें पानी के कई टैंक के बने हुए हैं,वह टैंक तक़रीबन सात फुट गहरा हैं और उसमें गन्दा पानी भरा हुआ हैं। उनका कहना हैं कि वह आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर के बाहर निकले तो उनकी नजर पानी के एक टैंक पर पड़ा, उस टैंक में गंदा पानी भरा हैं जिसमें करीब 10 फुट लंबा एक जहरीला सांप तैरता हुआ नजर आया। उसे देख कर उनका दिल दहल गया। इसके बाद वहां पर आस -पास के काफी लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद उन्होनें एक सपेरा को बुलाया और सपेरा उस जहरीले सांप को पकड़ कर अपने साथ ले गया और जाते समय सपेरा लोगों को कह गया की इस सांप को वह जंगल में छोड़ देगा।


Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचएसएससी द्वारा ग्रुप सी व डी के विभिन्न पदों के परिणाम घोषित

Ajit Sinha

फरीदाबाद ईएसआईसी के उप निदेशक (प्रशासन) के खिलाफ एफआईआर दर्ज: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मनाया गया ‘पुलिस उपस्थिति दिवस-चावला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x