Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हाइलाइट्स

दिल्ली को दहलाने के फ़िराक में थे पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी, नेटवर्क को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया ध्वस्त, 6 आतंकी पकड़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनडीआर की टीम ने आज सोमवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 6 आतंकी को गिरफ्तार किए है, जिनको दिल्ली में किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान या पुलिस प्रतिष्ठान पर आतंकी हमला करने का काम सौंपा गया था। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 3 पेट्रोल बम, चोरी के मोटरसाइकिल, 2000 रुपए नकद व मोबाइल फोन जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें,वीडियो और चैट, 3 अत्याधुनिक पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस, 2 कारें-हुंडई वर्ना और इकोस्पोर्ट बरामद किए है। गिरफ्तार आतंकियों के नाम दानिश उर्फ़ चांद मिया, उम्र 24 वर्ष, पुत्र इंतजार निवासी जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, सलमान उम्र 20 वर्ष पुत्र अहसान,निवासी जिला मुजफ्फनगर ,उत्तर प्रदेश, तय्यब उम्र 27 वर्ष पुत्र मोहम्मद महबूब निवासी शाहीनबाग, नई दिल्ली, जुबैर खान, उम्र 24 वर्ष, पुत्र इसरार, निवासी मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश, अली फजल उम्र 26 वर्ष,   पुत्र सलीम, निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ, उत्तरप्रदेश और मलकियत सिंह , उम्र 36 वर्ष , पुत्र मंगल सिंह निवासी जिला अमृतसर , पंजाब है। 

Related posts

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक डिपो होल्डर के यहां निरीक्षण के दौरान बाजार में बेचने के लिए रखे 400 क्विंटल गेहूं पकडे , केस दर्ज

Ajit Sinha

वैलेंटाइन डे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शादीशुदा अफसरों को दिया क्या खास तोहफा

Ajit Sinha

कांग्रेस बोली- भाजपा ने पश्चिम बंगाल में धांधली कर करीब 100 सीटें जीतीं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x